Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरJharkhand CM Hemant Soren Welcomed at Deoghar Airport by Alliance Leaders

देवघर पहुंचे मुख्यमंत्री, एयरपोर्ट पर स्वागत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने महगामा में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में भाग लिया। देवघर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कांग्रेस और झामुमो...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 11 Sep 2024 08:51 PM
share Share

देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पहुंचे। इस क्रम में गठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोड्डा के महगामा में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से विशेष विमान से रांची जाने के क्रम में देवघर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय रांची के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस व झामुमो नेताओं के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका तथा मंत्री दीपिका सिंह पांडेय का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, झामुमो नेता सुरेश साह, जीपी धनंजय मंडल, हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा, सूरज झा, नंदकिशोर दास आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें