Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरGovernment Officials Visit Ramakrishna Mission Vidyapeeth in Deoghar Laptop Donation by MP

सांसद डॉ.निशिकांत ने आरके मिशन विद्यापीठ को दिया 5 लैपटॉप

- केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पहुंचे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ विशेष

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 18 Sep 2024 08:16 PM
share Share

देवघर,प्रतिनिधि। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ विशेष कार्य अधिकारी पुण्यसलिला श्रीवास्तव, अबू इमरान प्रबंध निदेशक झारखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अवसंरचना विकास एवं खरीद निगम लिमिटेड, विशाल सागर उपायुक्त देवघर, नवीन कुमार उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी जिला परिषद देवघर, प्रो.डॉ.एन के अरोड़ा अध्यक्ष एम्स देवघर, प्रो.डॉ.सौरभ वार्ष्णेय कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ एम्स देवघर, डॉ.रंजन सिन्हा सिविल सर्जन देवघर मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ देवघर में अनौपचारिक दौरे पर पहुंचे। सर्वप्रथम आगंतुकों ने विद्यापीठ के प्रार्थना मंडल में श्रीरामकृष्ण देव, मां शारदा तथा स्वामी विवेकानंद को प्रणाम करने के उपरांत विद्यापीठ की असेंबली में शामिल हुए। असेंबली के बाद पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित कर उन्हें आशीर्वाद दी। उसके बाद गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ.निशिकांत दुबे भी विद्यापीठ पहुंचे और असेंबली में शामिल होकर छात्रों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सांसद ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आर के मिशन विद्यापीठ को पांच लैपटॉप कंप्यूटर प्रदान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें