Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराRajnath Singh and Yogi Adityanath s Upcoming Visits Spark Women s Mobilization in Jharkhand

भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंची मयूरहंड

भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंची मयूरहंडभाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंची मयूरहंडभाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंची मयूरहंडभाजपा महि

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 15 Sep 2024 08:24 PM
share Share

मयूरहंड प्रतिनिधि 21 सितंबर को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इटखोरी आगमन और 25 सितंबर को यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कुंदा में आगमन होना सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के बीच महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी के अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक के उपस्थिति में की गई। मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त दोनों कार्यक्रमो को सफल बनाने को लेकर भारी संख्या में लोगों को पहुंचने का आग्रह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किया है। कहा कि महिला अपनी-अपनी सहभागिता देती है, लेकिन आला अधिकारियों के नजर में नही आ पा रही है। अब महिलाओं को आगे आ कर काम करना है। देश की आधी आबादी महिला को संकल्पित होकर काम कारण है और राज्य में भाजपा का सरकार बनाना है। वर्तमान सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है। एक हजार रुपए देकर भोली भाली महिलाओं को बरगला रही है। यह जुमला चुनाव के बाद बंद हो जाएगा। कार्यक्रम में आईटी सेल के जिला संयोजक गंगा देवी, दीपिका कुमारी, राजीव कुमार गुप्ता, सोनी देवी, बिना देवी, सोनिया देवी, अनिता देवी, गीता देवी, सिकंदर महतो, पायल देवी समेत कई लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें