Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराGrand Mohammadi Procession Celebrated on Eid Milad-un-Nabi in Hunterganj

हंटरगंज में हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया मोहम्मदी जुलूस

हंटरगंज में हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया मोहम्मदी जुलूसहंटरगंज में हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया मोहम्मदी जुलूसहंटरगंज में हर्षोउल्लास के साथ निकाला

हंटरगंज में हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया मोहम्मदी जुलूस
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 16 Sep 2024 08:52 PM
हमें फॉलो करें

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज प्रखंड में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को कई विभिन्न गांवों से भव्य रूप से मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जुलूस केदली, बिहारी, गोखना, शाही, दंतार, काशीकेवाल, उचला, भागेबार, आमीन, गगंटा मीरपुर, पांडेयपुरा, जोरी के अलावा कई जगहो से निकाला गया। मोहम्मदी जुलुश में शामिल लोग सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे। हाफिज और मौलवियों के द्वारा कुरान की तिलावत की गई। नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के आमद के मौके पर नाते पाक पेश किया गया। वही जमा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जब्बार के द्वारा बताया गया कि आज के दिन हमारे नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम दुनिया में आए थे और इन्होंने अमन, शांति, सादगी भाईचारे का पैगाम दिया था। जुलुश में मुख्य रूप से केदली पंचायत के मुखिया अशोक यादव, ओबीसी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, मो वकील खान, कांग्रेस नेता मसीर आलम, सरफुदिन मंसूरी, पप्पू मिस्त्री सहित कई लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आए। जुलूस को सफल बनाने में पप्पू मिस्त्री, मो रफीक, मो शमीम बाबर खान, मो अमानुल्लाह, मो जाकिर, मो0 रिजवान, मो0 बबन के अलावा कई लोगो अहम भूमिका निभाया।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें