Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरExpansion of BJP Scheduled Caste Organization in West Singhbhum

भाजपा अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष बने राजेंद्र मछुआ

बंदगांव में भाजपा के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष किशन दास के निर्देश पर संगठन का विस्तार किया गया। राजेंद्र मछुआ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 19 Sep 2024 08:26 PM
share Share

बंदगांव, संवाददाता भाजपा के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष किशन दास के निर्देशानुसार पश्चिम सिंहभूम जिला के अनुसूचित जाति का संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें राजेंद्र मछुआ को जिला उपाध्यक्ष का पद दिया गया। मौके पर राजेंद्र मछुआ ने कहा कि संगठन ने मुझे इस विधानसभा चुनाव के पूर्व बहुत जिम्मेदारी भरा पद दिया है। जिसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा संगठन की ओर से प्रत्येक प्रखंड में 100 अनुसूचित जाति के लोगों को भाजपा पार्टी में जोड़ना है,जिससे हमारा संगठन और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा आज के समय में सभी अनुसूचित जाति के लोग भाजपा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे अवश्य पूरा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें