Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाTragic Domestic Dispute 22-Year-Old Hangs Himself in Jharkhand

मंझारी : घरेलू विवाद में दमाद ने ससुराल में लगाई फांसी

चाईबासा में 22 वर्षीय जमबीररा पुरती ने घरेलू विवाद के चलते ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने इमली के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 01:20 PM
share Share

चाईबासा। घरेलू विवाद में मंझारी के खेडिया टांगर गांव निवासी 22 वर्षीय जमबीररा पुरती ने अपने ससुराल तेलाइसुद गांव में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार जमबीरा पुरती ससुराल मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेलाइसुद गांव आया हुआ था। बुधवार की रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। वह आधी रात के बाद ससुराल के आंगन में लगे इमली के पेड़ में रस्सी बांध कर फांसी के फंदे से झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना पुलिस सुचना पाते ही घटना स्थल गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें