Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोYouth Injured in Knife Attack During Gang Fight in Chandrapura

चंद्रपुरा में चाकूबाजी में एक घायल

चंद्रपुरा के प्रेमनगर में युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें सूरज नामक युवक घायल हो गया। उसे चाकू से दो वार किए गए। घटना के बाद पुलिस ने दीपक गोरांई और आनंद यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 15 Sep 2024 08:59 PM
share Share

चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के प्रेमनगर पहाड़ी मुहल्ले में युवकों के दो गुट में मारपीट तथा चाकूबाजी में सूरज नामक युवक घायल हो गया। उस पर दो वार किए गए। रविवार को घटित इस घटना के बाद पुलिस की सरगर्मी बढ़ गई। बताया गया है कि वहां पर सूरज की किसी बात पर लड़ाई दीपक गोरांई व आनंद यादव के साथ हो गई थी। आपसी लड़ाई में चाकू से सूरज पर वार किया गया जिसमें वह घायल हुआ। उसका इलाज स्थानीय डीवीसी अस्पताल में किया गया। सूरज के बयान पर दीपक व आंनद के खिलाफ चंद्रपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों फरार हैं। जिसे पुलिस तलाश रही है। पुलिस के अनुसार सभी अपराधी प्रवृति के हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें