चांदो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
शनिवार की सुबह चांदो पंचायत के टोला भूलन खेतको में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय सुमित कुमार दास की मौत हो गई। सुमित अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच...

खेतको। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पंचायत के टोला भूलन खेतको के सिल्ली चौक के पास शनिवार अहले सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से लगभग 18 वर्षीय सुमित कुमार दास की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। परिजनों के अनुसार सुमित व उसके पिता मनोज कुमार दास बजाज पल्सर बाइक संख्या जेएच10एसी-6909 से भूलन खेतको से जैनामोड़ जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से पुत्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और पिता सड़क किनारे बगल में जा गिरे। पुत्र को देखते ही चिल्लाने लगे और वहीं बेहोश हो गए। फिर अगल बगल के लोग जमा हो गए।
और शव को कपड़ा से ढंक कर अन्य परिजनों को खबर किया गया। परिजन पहुंचे और शव को देखते ही चीख पड़े। मृतक चांदो में प्लस टू उवि में पढ़ाई करता था और इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिया था। घर का बड़ा लड़का था। घर में मां, पिता तथा 11 साल का छोटा भाई व 6 साल की बहन है। पेटरवार सीओ अशोक राम ने कहा कि जो भी सरकारी मुआवजा बनता है इस दुख की घड़ी में दिया जाएगा। झामुमो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, बेरमो विधायक के निजी सचिव अभय कुमार शर्मा, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष अमरेश महतो, स्नेहा रानी, आरिज हुसैन, उत्पल मंडल, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार नायक, मायापुर मुखिया नामकिशोर मांझी, पंचायत समिति प्रतिनिधि वरुण नायक, कपिल नायक, संजय सिंह, अजीत मुर्मू, प्रखंड सचिव श्रीराम हेम्ब्रम, फेनीराम सोरेन, शिवनारायण सोरेन तथा निलेश किस्कू के साथ प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पेटरवार सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद महतो जवानों के साथ थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।