Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़angry mob started beating young man and killed him on suspicion of rape and murder in jharkhand

झारखंड में युवक को पीटने लगी गुस्साई भीड़, रेप और हत्या के शक में मार डाला

  • मंगलवार को ग्रामीणों ने कुरकुटिया के टूटे हेम्ब्रम को संदेह में उसके गांव के पास ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और पैदल थाना ले जाने लगे। इधर, सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय एम्बुलेंस के साथ कुरकुटियां के लिए निकल पड़े।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 Sep 2024 06:46 AM
share Share

झारखंड के प. सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के संदेह में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। घटना मंगलवार दोपहर लगभग चार बजे नक्सल प्रभावित कुरकुटिया गांव की है। युवक टूटे हेम्ब्रम (30) कुरकुटिया का ही रहने वाला था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 10 सितंबर को मवेशी चराने बाईहातु जंगल गयी थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। अगले दिन 11 सितंबर को गांव से तीन किमी दूर जंगल में उसकी अर्द्धनग्न अवस्था में लाश मिली। ग्रामीणों द्वारा युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही थी।

इस बीच मंगलवार को ग्रामीणों ने कुरकुटिया के टूटे हेम्ब्रम को संदेह में उसके गांव के पास ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और पैदल थाना ले जाने लगे। इधर, सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय एम्बुलेंस के साथ कुरकुटियां के लिए निकल पड़े। रास्ते में ही सरबिल गांव के पास ग्रामीण मिल गये। पुलिस ने घायल टूटे हेम्ब्रम को ग्रामीणों से बचा एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सक ने देर शाम युवक को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा युवक को कब्जे में लेने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण करीब बीस किमी पैदल चल गोईलकेरा थाना पहुंच गये।

यह भी पढ़िए: गुमला में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

सिसई थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की का उसके गांव से अपहरण, फिर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र स्थित गढ़ाटोली निवासी आरोपी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। सिसई थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग 12 सितंबर को रात आठ बजे किसी काम से घर से बाहर निकली थी। उसी बीच इरफान अंसारी ने उसका अपहरण कर गांव से कुछ दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इरफान ने उसे रातभर अपने कब्जे में रखा और धमकी दी कि इस बारे में किसी को जानकारी दी तो वह उसकी हत्या कर देगा। उधर, ग्रामीणों को जब अपहरण की सूचना मिली तो वे लोग उसे ढूंढ़ने निकले। कुछ दूर आगे जाने पर लड़की के साथ आरोपी को देखा तो चारों ओर से घेर लिया और फिर उसे पकड़कर सिसई पुलिस के हवाले कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें