Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़आदित्यपुरRJD to Contest 22 Seats in Jharkhand Assembly Elections Claims Strong Position

विधानसभा चुनाव में राजद 22 सीटों पर पेश करेगा अपनी दावेदारी : प्रदेश अध्यक्ष

गम्हरिया में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजद 22 सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने एनडीए को आगामी चुनाव में हार का सामना करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 8 Sep 2024 08:48 PM
share Share

गम्हरिया, संवाददाता राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में राजद 22 सीटों पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा। राजद एक सशक्त जनाधार वाली पार्टी है। चुनाव में महागठबंधन की दोबारा सरकार बननी तय है।

वह रविवार को श्रीराम डिवाइन इंग्लिश स्कूल में आयोजित कोल्हान प्रमंडल कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार एनडीए सरकार की फजीहत हुई है, ठीक उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ेगा।

राजद महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि महागठबंधन में राजद के शामिल होने के बावजूद निगरानी समिति, 20 सूत्री, निकाय बोर्ड के अध्यक्षों में कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। राजद कार्यकर्ताओं के चलते ही गत 25 साल से सरायकेला विधानसभा में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा, इस विधानसभा में राजद की मजबूती को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्यकर्ता सम्मेलन को राजद नेत्री अनीता यादव व शारदा देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन महासचिव वीरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में ममता भुईयां, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, संजय सिंह, सिद्धनाथ यादव, उदित यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव नियुक्त महासचिव श्रीराम यादव ने की। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के अध्यक्ष व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें