Hindi Newsविदेश न्यूज़What is Darien Gap 97 KM wide Deadly Jungle Crossing That Migrants Brave To Reach US

घने जंगल, दलदल और पथरीली राह; क्या है 97KM चौड़ा डेरियन गैप, जिसे लांघ अप्रवासी घुसते हैं US

यह भौगोलिक रूप से खतरनाक इलाका है। इसे पार करते समय लोगों को खूंखार जानवरों का भी सामना करना पड़ता है और कई बार लोग अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लेते हैं।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 6 Feb 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
घने जंगल, दलदल और पथरीली राह; क्या है 97KM चौड़ा डेरियन गैप, जिसे लांघ अप्रवासी घुसते हैं US

अमेरिका ने एक दिन पहले ही 104 अवैध अप्रवासी भारतीयों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां जकड़कर जबरन सेना के विमान से भारत भेजा है। इसके बाद से अमेरिकी सरकार के रवैये की आलोचना हो रही है। अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अवैध अप्रवासियों पर सख्त ऐक्शन लेते हुए ये कार्रवाई की है। शपथ ग्रहण करने के बाद दो हफ्ते के अंदर डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने अब तक करीब 5700 अवैध प्रवासियों को कुल 121 देशों में डिपोर्ट किया है। ये लोग गैर कानूनी और खतरनाक रास्तों को पार कर अमेरिका में घुसे थे। इसी तरह का एक रास्ता डोरियन गैप भी है, जो भौगोलिक नजरिए से काफी खरतनाक माना जाता है।

क्या है डेरियन गैप?

उत्तरी कोलंबिया और दक्षिणी पनामा को जोड़ने वाला यह 97 किलोमीटर यानी 60 मील चौड़ा गैप है, जहां घने जंगल, दलदल और पथरीले रास्ते हैं। इसके एक तरफ पनामा का खाड़ी है तो दूसरी तरफ डेरियन की खाड़ी है। यह पहाड़ी इलाका है। यह पैन अमेरिकन हाई-वे, जो अलास्का को अर्जेन्टीना से जोड़ता है, का एक ब्रेक है। इसे पार करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि यह वर्षावन है, जहां सालों भर दलदल और कीचड़ रहता है। इस इलाके में जहरीले जीव जंतु, सांप और मच्छरों का आतंक है। छोटी-छोटी नदियां अचानक उफान पर आ जाती हैं, जिससे रास्ते में आने वालों की बहकर मौत हो जाती है।

यह भौगोलिक रूप से खतरनाक इलाका है। इसे पार करते समय लोगों को खूंखार जानवरों का भी सामना करना पड़ता है और कई बार लोग अपने गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही मौत को गले लगा लेते हैं। इस इलाके में वन्य जीवों से भी ज्यादा खतरा लुटेरों और दुर्दांत अपराधियों का है। यह रास्ता उन्हीं अपराधियों से नियंत्रित और संचालित होता है। इसके जरिए ड्रग्स की तस्करी और हथियारों की तस्करी भी होती है। ये लुटेरे रास्ते में आने वाले प्रवासियों को भी अपना शिकार बना लेते हैं।

हाल के वर्षों में इस रूट से अमेरिका में घुसपैठ बढ़ी

हाल के सालों में डेरियन गैप से होकर मैक्सिको पहुंचने और वहां से अमेरिका में घुसने का सिलसिला बढ़ा है। 2023 में 5.2 लाख लोगों ने इस रास्ते को चुना था जो 2022 की तुलना में दोगुना है। हालांकि, सख्त नियमों और निगरानी के बाद साल 2024 में इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिर भी 2024 में यह संख्या तीन लाख को पार कर गई है। एक दशक पहले तक इस रास्ते से कुछ हजार लोग ही अमेरिका घुस पाते थे।

ये भी पढ़ें:भारतीयों को जबरन भेजने में रिकॉर्ड बना चुके हैं ट्रंप,US से कब-कितने हुए डिपोर्ट
ये भी पढ़ें:भारतीयों को हथकड़ी डालकर भेजना अमानवीय, अमेरिका पर भड़कीं मायावती
ये भी पढ़ें:भारतीयों को डिपोर्ट कर भी न हुआ संतोष, वीडियो से क्या जताना चाह रही ट्रंप सरकार
ये भी पढ़ें:डिपोर्टेशन में ट्रंप के भी उस्ताद पूर्व राष्ट्रपति, सबसे आगे कौन?ओबामा या बाइडेन

अमेरिका में अवैध रूप से घुसने के लिए भारतीयों समेत कई देशों के लोग डंकी रूट अपनाते हैं। इसमें पनामा, कोस्टा रिका, अलसल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको जैसे देशों से होकर गुजरना पड़ता है। चूंकि अमेरिकी वीजा पाना इनके लिए मुश्किल होता है, इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए ये लोग गलत रास्ता चुनकर गलत तरीके से अमेरिका में जाने की कोशिश करते हैं। कई इसमें कामयाह हो जाते हैं, जबकि कई हर साल जान गंवा बैठते हैं। इसी तरह के अवैध अप्रवासियों को अमेरिकी सरकार हर साल डिपोर्ट करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें