Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Vladimir Putin ordered Russian army to increase by 180000 troops to 15 lakh soldiers

रूसी सेना में 15 लाख सैनिक चाहते हैं पुतिन, कई गुना की बढ़ोतरी; आखिर क्या है इरादा

  • रूस ने सितंबर और अक्टूबर 2022 में बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। इसमें 3 लाख से अधिक सैनिकों को जुटाया गया। बताया जाता है कि इस एक्सरसाइज के बाद हजारों की संख्या में युवा लड़के रूस छोड़कर भाग गए थे।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 03:12 PM
share Share

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सेना में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को 1 लाख 80 हजार सैनिकों के सामान्य आकार को बढ़ाकर 15 लाख तक पहुंचाने का आदेश दिया। फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से पुतिन ने तीसरी बार सैन्य विस्तार का फैसला लिया है। क्रेमलिन की वेबसाइट पर इसे लेकर एक अपडेट दिया गया। इसके मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने सशस्त्र बलों की कुल संख्या को 2.38 मिलियन (23,80000) तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 1.5 मिलियन सक्रिय सैनिक होने चाहिए।

व्लादिमीर पुतिन ने साल 2022 से पहले लड़ाकू सैनिकों की संख्या में 2 बार बढ़ोतरी करने का आदेश दिया था, जो कि क्रमशः 1 लाख 37 हजार और 1 लाख 70 हजार तक रहा। इसके अलावा, रूस ने सितंबर और अक्टूबर 2022 में बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। इसमें 3 लाख से अधिक सैनिकों को जुटाया गया। बताया जाता है कि इस एक्सरसाइज के बाद हजारों की संख्या में युवा लड़के रूस छोड़कर भाग गए थे। क्रेमलिन ने साफ किया है कि फिलहाल किसी नई लामबंदी की तैयारी नहीं है। विचार यह है कि कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करके आने वाले वालंटियर्स पर भरोसा जारी रखा जाए, जो यूक्रेन में लड़ने के लिए तैयार हों।

रूस और यूक्रेन का एक-दूसरे पर हमला जारी

रूस की ओर से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का ऐलान ऐसे समय किया गया है जब यूक्रेन से उसकी लड़ाई जारी है। खबर है कि रूस के बेलगोरोड में यूक्रेनी सैनिकों की गोलाबारी से 8 नागरिक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रात भर में 29 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, 'पिछली रात के दौरान रूसी संघ के क्षेत्र पर मानव रहित हवाई वाहन का उपयोग करके आतंकवादी हमलों को अंजाम देने का प्रयास विफल कर दिया गया।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें