Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Vladimir Putin gifted 24 purebred horses to North Korea Kim Jong un

व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग उन को गिफ्ट किए 24 घोड़े, यूक्रेन युद्ध से कैसा कनेक्शन

  • किम जोंग उन जिन घोड़ों पर सवार थे, उन्हें उत्तर कोरिया की विरासत का भी प्रतीक माना जाता है। दरअसल, 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद इस देश ने आर्थिक सुधार को लेकर प्रयास शुरू किए जिसका नाम पौराणिक पंखों वाले घोड़े चोलिमा पर रखा था।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 Sep 2024 10:25 AM
share Share

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को शुद्ध नस्ल के 24 घोड़े गिफ्ट किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल किए गए तोपखाने के गोलों के बदले यह तोहफा दिया गया। इनमें ओर्लोव ट्रॉटर नस्ल के 19 घोड़े और 5 घोड़ियां हैं जिन्हें किम जोंग का फेवरेट माना जाता है। 2 साल पहले भी प्योंगयांग को इसी ब्रीड के 30 घोड़े दिए गए थे। प्रोपेगैंडा वीडियो में किम जोंग इनमें से एक सफेद घोड़े की सवारी करते नजर आए थे। बर्फबारी के बीच माउंट पेक्टू पर घोड़े की सवारी करते नॉर्थ कोरियाई लीडर की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई।

किम जोंग उन जिन घोड़ों पर सवार थे, उन्हें उत्तर कोरिया की विरासत का भी प्रतीक माना जाता है। दरअसल, 1950-53 के कोरियाई युद्ध के बाद इस देश ने आर्थिक सुधार को लेकर प्रयास शुरू किए जिसका नाम पौराणिक पंखों वाले घोड़े चोलिमा पर रखा था। दिलचस्प है कि नॉर्थ कोरिया के रॉकेट बूस्टर में से एक का नाम चोलिमा-1 है। एक्सपर्ट के अनुसार, सफेद घोड़े पर सवार होकर किम जोंग ने एक छवि गढ़ने का प्रयास किया। उन्होंने उत्तर कोरियाई लोगों में विश्वास पैदा करने की कोशिश की कि उनके पास सत्ता की बागडोर संभालने वाला ताकतवर और भाग्यशाली व्यक्ति है।

घोड़े की सवारी वाली पुतिन की फोटो हुई वायरल

व्लादिमीर पुतिन को भूरे रंग के घोड़े की सवारी करते देखा जा चुका है। धूपी चश्मा, सोने की चेन और सेना की पतलून पहने रूसी राष्ट्रपति की तस्वीरें वायरल हुई थीं। अगर रूस-यूक्रेन युद्ध की बात करें तो रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 2 ड्रोन मॉस्को शहर में और 9 मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है। कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है। यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें