Hindi Newsविदेश न्यूज़TRUMP WILL SIGN EXECUTIVE ORDER TO MAKE ENGLISH THE OFFICIAL US LANGUAGE

250 साल बाद अमेरिका को मिलेगी आधिकारिक भाषा, डोनाल्ड ट्रंप बनाने जा रहे हैं इतिहास

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक ट्रंप जल्द ही इसे लेकर एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत कर सकते हैं। यह अपने आप में ही एक ऐतिहासिक फैसला होने वाला है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 08:28 PM
share Share
Follow Us on
250 साल बाद अमेरिका को मिलेगी आधिकारिक भाषा, डोनाल्ड ट्रंप बनाने जा रहे हैं इतिहास

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में शपथ लेने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। एक के बाद एक आक्रामक फैसले लेकर ट्रंप ने कई बार चौंकाया भी है। इस बीच अब ट्रंप जल्द ही एक और ऐतिहासिक फैसला ले सकते हैं। वाइट हाउस के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बना सकते हैं। ट्रंप इस फैसले को अमल में लाने के लिए जल्द ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अगर ट्रंप इस कार्यकारी आदेश को पारित करते हैं तो यह अमेरिकी भाषा नीति में एक बड़ा होगा।

बता दें कि अमेरिका के 250 साल के इतिहास में कभी भी संघीय स्तर पर आधिकारिक राष्ट्रीय भाषा स्थापित नहीं की गई है। इससे पहले भी रिपब्लिकन सांसदों ने कई बार अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा घोषित करने वाला कानून पारित करने का कोशिशें की हैं हालांकि वे कभी सफल नहीं हो पाए। हालांकि अमेरिका के कई राज्यों में अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिल गया है।

ये भी पढ़ें:US सहारे पार लगेगी यूक्रेन की नैया? गोल-गोल घुमा रहे ट्रंप; आफत में जेलेंस्की
ये भी पढ़ें:यूक्रेन के खनिज भंडार पर कब्जा पाकर भी ट्रंप रह सकते हैं खाली हाथ, किस बात का डर
ये भी पढ़ें:वाइट हाउस के गेट से लौटाए पत्रकार, एंट्री पर बैन; ट्रंप पर भड़के मीडिया संस्थान

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप अमेरिका में दूसरे भाषाओं के इस्तेमाल की आलोचना कर चुके हैं। पिछले साल एक कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था, "हमारे देश में बहुत सारी भाषाएं आ चुकी हैं। यह सबसे अजीब बात है कि कुछ ऐसी भाषाएं भी हैं जिनके बारे में इस देश में किसी ने कभी नहीं सुना है। यह बहुत भयानक बात है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें