Hindi Newsविदेश न्यूज़Italy expels 30 Russian diplomats over security fears - International news in Hindi

इटली ने 30 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित, भड़का मॉस्को बोला- करारा जवाब मिलेगा

इटली ने सुरक्षा चिंताओं के कारण 30 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। मामले को लेकर रूस ने कहा है कि रूस उचित प्रतिक्रिया देगा। यह जानकारी रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी टास ने दी है।

Aditya Kumar रॉयटर्स, रोमTue, 5 April 2022 10:15 AM
share Share

इटली ने सुरक्षा चिंताओं के कारण 30 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इटली ने रूस के राजदूत को यह बताने के लिए तलब किया है कि राजनयिकों को निष्कासित किया जा रहा है। यह जानकारी रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी टास ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ के हवाले से दी है।

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद कई पश्चिमी देशों की सरकारों ने इस तरह के कदम उठाए हैं। इससे पहले पोलैंड ने करीब 45 रूसी राजनयिकों को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया था। 

लुइगी डि माओ ने एक बयान में कहा है कि यह उपाय अन्य यूरोपीय और अटलांटिक भागीदारों के साथ समझौते में है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों के लिए और रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ अनुचित आक्रामकता के कारण मौजूदा संकट के संदर्भ में आवश्यक है।

मामले को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस उचित प्रतिक्रिया देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें