Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़China slammed America Japan for interfering in internal matter regarding South China Sea - International news in Hindi

चीन की दो टूक- अमेरिका जापान ना पकाए खयाली पुलाव, दखलंदाजी पड़ेगी भारी

साउथ चाइना सी में चीन की गतिविधियों के बढ़ने के बाद अमेरिका और जापान के आलोचना के बाद चीन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि अमेरिका और जापान को खयाली दुश्मन नहीं बनाने चाहिए।

Jagriti Kumari एएफपी, बीजिंगMon, 29 July 2024 09:08 AM
share Share

अमेरिका और जापान ने टोक्यो में दक्षिण चीन सागर में चीन की कार्रवाइयों के खिलाफ़ कई हमले किए। इसके बाद बीजिंग ने सोमवार को इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने अमेरिका और जापान को चेतावनी दी है कि वे काल्पनिक दुश्मन बनाना बंद कर दे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा है कि अमेरिका और जापान को चीन के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी देना बंद करना होगा। 

रविवार को टोक्यो में हुए वार्ता के बाद अमेरिका और जापान ने दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की बढ़ती गतिविधियों की आलोचना की थी। साथ ही इन दोनों देशों ने चीन और उत्तर कोरिया के साथ रूस की बढ़ती नजदीकियों पर भी टिप्पणी की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और जापान के अधिकारियों ने चीन के अवैध समुद्री दावों, इन क्षेत्रों में बढ़ते सैन्यीकरण और दक्षिण चीन सागर में उत्तेजक गतिविधियों पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।

‘दूसरे देशों की कीमत पर आगे बढ़ रहा चीन’
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीन इस क्षेत्र में गतिविधियों के जरिए समुद्र और हवा में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चीन पर पूर्वी चीन सागर में दबाव बनाकर स्थिति को बदलने का आरोप लगाया है। जापान ने कहा है कि चीनी विदेश नीति दूसरे देशों की कीमत पर खुद के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बदलने की कोशिश करता है। 

झूठ से भरा है बयान- चीन
चीन के सोमवार को कहा है कि वह इस बयान की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह झूठ पर आधारित है और चीन की विदेश नीति में दखलअंदाजी देता है। उन्होंने कहा कि विज्ञप्ति चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करती है और यह चीन को बदनाम करने की साजिश है। लिन ने कहा, “चीन इसकी निंदा करता है और इसका हर तरह से विरोध करता है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें