Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़joe biden says donald trump is a Lier he will realize Women strength soon us president elections 2024 updates

ट्रंप सबसे झूठे, महिलाओं की ताकत का जल्द होगा अहसास; बाइडेन के तीखे हमले

  • शिकागो में एक रैली के दौरान बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐसा ‘पराजित’ व्यक्ति हैं, जो अपने देश की समस्याओं के बारे में बाकी दुनिया से झूठ बोलते हैं। उन्हें जल्द ही महिलाओं की ताकत का अहसास होगा।

Gaurav Kala शिकागो, भाषाTue, 20 Aug 2024 11:11 AM
share Share

Joe Biden on Donald Trump: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है। इस बार रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच महा घमासान है। आगामी नवंबर महीने में दोनों के बीच राष्ट्रपति चुनाव का रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमान आधिकारिक तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को सौंप दी। उन्होंने कमला को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति करार देते हुए कहा कि वह एक ‘ऐतिहासिक राष्ट्रपति’ साबित होंगी। उन्होंने ट्रंप पर भी तीखे हमले बोले। कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐसा ‘पराजित’ व्यक्ति हैं, जो अपने देश की समस्याओं के बारे में बाकी दुनिया से झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में उन्हें महिलाओं की ताकत का अहसास होने वाला है।

बाइडेन (81) जब शिकागो में आयोजित डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में पहुंचे, तो वहां मौजूद हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। बाइडेन ने उत्साह से भरपूर नेताओं और कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “क्या आप कमला हैरिस को अमेरिकी की राष्ट्रपति चुनने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने देशवासियों से कमला के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। बाइडन ने दावा किया कि कमला एक ‘ऐतिहासिक राष्ट्रपति’ साबित होंगी।

ट्रंप को महिलाओं की ताकत का अहसास होगा

उन्होंने कहा, “मुझे अपने काम से प्यार है। मुझे अपने देश से और भी ज्यादा प्यार है। हमें अपने लोकतंत्र को बचाए रखने की जरूरत है। हमें डोनाल्ड ट्रंप को हराने और कमला (हैरिस) व टिम (वाल्ज) को क्रमश: अमेरिका का राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति चुनने के लिए आपकी जरूरत है।” बाइडेन ने कहा कि ट्रंप को 2024 में महिलाओं की ताकत का अंदाजा लगेगा। उन्होंने कहा कि कमला जल्द अमेरिका की 47वीं राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं देंगी।

कमला हैरिस के लिए मांगे वोट

बाइडेन ने कहा, “अमेरिका का भविष्य देशवासियों के हाथों में हैं। हमने 2020 में लोकतंत्र की रक्षा की और हमें 2024 में फिर ऐसा करना है।” उन्होंने कहा, “अमेरिका, अमेरिका, मैंने अपने स्तर पर आपकी सर्वश्रेष्ठ सेवा की । मैंने अपने करियर में कई गलतियां कीं, लेकिन मैंने अपने स्तर पर आपकी सर्वश्रेष्ठ सेवा की।” बाइडेन ने कहा, “मैं आपसे पूछता हूं : क्या आप आजादी के लिए मतदान करने को तैयार हैं। क्या आप अमेरिका के लिए, लोकतंत्र के लिए मतदान करने को तैयार हैं। और मैं आपसे पूछता हूं : क्या आप कमला हैरिस और टिम वाल्ज को (क्रमश:) राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनने को तैयार हैं।”

रैली में भावुक हुए बाइडेन

चार दिवसीय डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में बाइडेन की बेटी ऐश्ले ने उनका स्वागत किया। इस दौरान, बाइडेन ऐश्ले को गले लगाते और खुद के आंसू पोंछते नजर आए। बाइडेन ने कहा कि अब जो निर्णय लिए जा रहे हैं, वे देश-दुनिया का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके और कमला के चार साल के कार्यकाल में अमेरिका ने असाधारण प्रगति की। उन्होंने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति अपने चार साल के कार्यकाल में हर हफ्ते बुनियादी ढांचा विकास का वादा किया, लेकिन उन्होंने कभी कोई बड़ी चीज नहीं बनवाई।

ट्रंप सबसे झूठे

बाइडन ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक असफल राष्ट्रपति थे। पूर्व राष्ट्रपति पर अमेरिकी इतिहास के सबसे मजबूत सीमा सुरक्षा बिल को खारिज करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “अमेरिका जीत रहा है। अमेरिका समृद्ध है। डोनाल्ड ट्रंप के (राष्ट्रपति) कार्यकाल की तुलना में अमेरिका आज अधिक सुरक्षित है।” अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक ऐसा ‘पराजित’ व्यक्ति करार दिया है, जो अपने देश की समस्याओं के बारे में बाकी दुनिया से झूठ बोलता है।

उन्होंने कहा, ''आप में से कई बहुत सफल लोग हैं जो दुनिया भर में यात्रा करते हैं। ''मुझे दुनिया में एक ऐसे देश का नाम बताइए जो यह नहीं सोचता कि हम दुनिया का अग्रणी देश हैं।'' अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप पर देश की दक्षिणी सीमा पर प्रवासियों की स्थिति, अपराध की स्थिति और कई अन्य विषयों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें