Hindi Newsविदेश न्यूज़Fighting continues in Ukraine Zelensky on Putin announcement of ceasefire on Easter

यूक्रेन में लड़ाई जारी है; पुतिन द्वारा ईस्टर पर युद्ध विराम की घोषणा को लेकर जेलेंस्की

  • Russia ukraine war: यूक्रेन युद्ध में पुतिन द्वारा युद्ध विराम की घोषणा का जेलेंस्की ने पहले स्वागत किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद जेलेंस्की रूसी सेना पर गोलीबारी जारी रखने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि कीव में अभी भी सायरन बज रहे हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में रूसी हमले जारी हैं।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 April 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
यूक्रेन में लड़ाई जारी है; पुतिन द्वारा ईस्टर पर युद्ध विराम की घोषणा को लेकर जेलेंस्की

रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा ईस्टर के मौके पर यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा को लेकर जेलेंस्की का बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन ने युद्धविराम की घोषणा कर दी है लेकिन कीव में अभी भी सायरन बज रहे हैं। अगर रूसी सेना हमला नहीं करती है तो यूक्रेन भी इस युद्धविराम का पालन करेगा। इतना ही नहीं इससे पहले जेलेंस्की ने इस युद्धविराम के सफल होने पर इसे रविवार से आगे बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा था। पिछले तीन सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष में यह युद्धविराम एक महत्वपूर्ण क्षण हैं।

युद्धविराम प्रभावी होने के बाद जेलेंस्की ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि रूस की तरफ से लिए गए इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। अगर यह युद्धविराम रविवार तक सफल होता है तो हम इसे 20 अप्रैल से भी आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखते हैं। हालांकि कुछ घंटों बाद ही जेलेंस्की ने रूस के ऊपर आरोप लगाया कि रूसी सेना ने अग्रिम मोर्चे पर अभी भी तोपों की गोलाबारी करना जारी रखा है। इससे पहले शनिवार को दोनों पक्षों ने कैदियों की अदला-बदली की। दोनों पक्षों की तरफ से बयान जारी करके बताया गया कि इस प्रक्रिया के दौरान 240 सैनिकों को वापस कर दिया गया है।

आपको बता दें कि ईस्टर के मौके पर युद्ध रोकने का यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तमाम प्रयासों के बाद आया है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि यदि दोनों देश युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होते हैं तो वह शांति वार्ता से पीछे हट जाएंगे।

ये भी पढ़ें:रूसी निशान, यूक्रेन में सड़कों के नाम भी बदले; सीजफायर के बहाने पुतिन की चाल
ये भी पढ़ें:यूक्रेन जंग को लेकर पुतिन का बड़ा ऐलान, ईस्टर के मौके पर युद्धविराम की घोषणा

इसके बाद शनिवार को पुतिन ने सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ बैठक के दौरान कहा, "आज से रविवार मध्य रात्रि तक रूसी पक्ष ईस्टर युद्धविराम की घोषणा करता है।"

पुतिन ने कहा कि रविवार को मनाए जाने वाले ईस्टर के लिए घोषित किया गया यह युद्धविराम मानवीय कारणों से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन भी इसका सम्मान करेगा लेकिन रूसी सैनिकों को किसी भी उकसावे या हमले के लिए तैयार रहना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें