Hindi Newsविदेश न्यूज़China Restaurant fire kills 22 in northeast Liaoning area state media reports

चीन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत और कई घायल

चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि आग दोपहर 12:25 बजे लगी। इस बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 29 April 2025 02:41 PM
share Share
Follow Us on
चीन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 22 लोगों की मौत और कई घायल

चीन में लियाओनिंग प्रांत के एक रेस्तरां में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि आग दोपहर 12:25 बजे लगी। इस बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

ये भी पढ़ें:भारत के ऐक्शन पर लेंगे विश्व बैंक की शरण, सिंधु संधि पर पाक चलेगा ये तीन पैंतरे
ये भी पढ़ें:मक्का में हज के लिए बिना परमिशन पहुंचे तो कड़ा ऐक्शन, सऊदी अरब का सख्त फैसला

लियाओनिंग एक ऐतिहासिक शहर है, जो शेनयांग से एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यह क्षेत्र अपने औद्योगिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। आग लगने की इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने की संभावना जताई है, क्योंकि चीन में पहले भी ऐसी घटनाएं लापरवाही के कारण हुई हैं।

आग लगने का कारण अभी नहीं चला पता

फिलहाल, आग लगने की वजह नहीं बताई गई है। घटना से जुड़ी तस्वीरों में रेस्तरां की खिड़कियों से आग की भीषण लपटें बाहर निकलती देखी जा सकती हैं। खबर के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। यह चीन में इस महीने आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले, 9 अप्रैल को उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत की लोंघुआ काउंटी में नर्सिंग होम में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई। नर्सिंग होम में आग लगने के दौरान इमारत में कुल 39 बुजुर्ग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें