Hindi Newsविदेश न्यूज़saudi arabia banned entry in makkah without permission announce action

मक्का में हज के लिए बिना परमिशन पहुंचे तो कड़ा ऐक्शन, सऊदी अरब का सख्त फैसला

यह पाबंदी मंगलवार से 10 जून तक लागू रहेगी। यही नहीं ऐसे वीजाधारकों पर भी फाइन लगेगा, जो किसी और काम से सऊदी अरब आए थे और बिना अनुमति के ही मक्का पहुंच गए। सऊदी अरब प्रशासन का साफ कहना है कि मक्का में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिनके वीजा में हज यात्रा की परमिशन शामिल होगी।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, रियादTue, 29 April 2025 02:50 PM
share Share
Follow Us on
मक्का में हज के लिए बिना परमिशन पहुंचे तो कड़ा ऐक्शन, सऊदी अरब का सख्त फैसला

सऊदी अरब में हज यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि बिना परमिशन के हज यात्रा पर आने वाले लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। ऐसे लोगों को पकड़े जाने पर 20 हजार रियाल यानी 5 हजार अमेरिकी डॉलर का फाइन देना होगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को सऊदी अरब में घुसने में मदद करने वालों पर भी कड़े ऐक्शन का ऐलान हुआ है। यह पाबंदी मंगलवार से 10 जून तक लागू रहेगी। यही नहीं ऐसे वीजाधारकों पर भी फाइन लगेगा, जो किसी और काम से सऊदी अरब आए थे और बिना अनुमति के ही मक्का पहुंच गए। सऊदी अरब प्रशासन का साफ कहना है कि मक्का में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिनके वीजा में हज यात्रा की परमिशन शामिल होगी।

यही नहीं यदि नियम का उल्लंघन करने वाले कई लोग होंगे तो सभी पर इतना ही फाइन लगेगा। इसके अलावा मक्का सिटी तक बिना परमिशन वाले लोगों को अपने साधन से लेकर आने वालों पर भी फाइन लगाया जाएगा। होटल, अपार्टमेंट, प्राइवेट हाउसिंग जैसी व्यवस्था करने पर भी फाइन देना होगा। सऊदी अरब प्रशासन का साफ कहना है कि बिना हज की अनुमति वाले लोग मक्का न आएं। इसके अलावा ऐसे लोगों को किसी तरह की रहने, खाने-पीने और परिवहन की व्यवस्था करने वालों को भी दंडित किया जाएगा। सऊदी अरब प्रशासन का कहना है कि मक्का में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ये उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा भिखारियों को भी दूर रखने की कोशिश है।

दरअसल पाकिस्तान जैसे कई देशों से हजारों की संख्या में लोग अवैध रूप से ही सऊदी अरब चले जाते हैं। ऐसे लोग मक्का, मदीना के आसपास भीख आदि मांगते हैं और उससे ही बड़ी रकम कमाकर लौट आते हैं। ऐसे हजारों भिखारियों को पिछले दिनों सऊदी अरब ने पकड़ा था और उन्हें डिपोर्ट किया गया था। ऐसे में इस बार बड़ी सख्ती है। सऊदी अरब का कहना है कि जो अवैध लोगों को मक्का तक लाएंगे, उनके उन वाहनों को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिन्हें यात्रा में इस्तेमाल किया गया हो। इसके अलावा अवैध एंट्री वालों के सऊदी अरब आने पर कम से कम 10 साल के लिए बैन भी लगाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें