Notification Icon
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़MLAs Who Switched To BJP Will Be Jailed soon Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu to Congress rebels

BJP में गए दलबदलू विधायक जल्द सलाखों के पीछे होंगे, हिमाचल के CM सुक्खू की कांग्रेस के बागियों पर दो टूक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के दलबदलू विधायकों पर ऐक्शन का ऐलान कर दिया है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह विधायक जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Praveen Sharma शिमला। एएनआई, Tue, 14 May 2024 03:47 AM
share Share

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के दलबदलू विधायकों पर ऐक्शन का ऐलान कर दिया है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए सभी छह विधायक जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। शिमला में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल और चलेगी और 2027 में दोबारा चलेगी। उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद राज्य की जनता भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाएगी।

शिमला में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली के दौरान वामपंथी सीपीआईएम के नेताओं ने भी शिमला में कांग्रेस के साथ एक मंच साझा किया। शिमला लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने सोमवार को सीएम सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चौड़ा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए बागी विधायकों पर जमकर हमला बोला।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह दागी नेता धन-बल के बल पर बिक गए और उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी। सुक्खू ने कहा कि बजट 2024-25 पेश करने के बाद सभी दागी नेताओं ने सरकार की तारीफ की, लेकिन जब उन्हें भाजपा ने पैसों का लालच दिया तो वे राजनीतिक बाजार में बिक गए और दूसरी किस्त लेने के लिए पंचकूला भाग गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता की ताकत है। यह लड़ाई सरकार या मुख्यमंत्री पद बचाने की नहीं है, बल्कि उन भ्रष्ट लोगों को सबक सिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। भाजपा नेताओं ने पैसे के माध्यम से सरकार गिराने की साजिश रची थी। यह चुनाव भविष्य की राजनीति तय करेगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इन चुनावों में बीजेपी को हराकर खरीद-फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देगी और पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक राज्यसभा सीट चुरा ली है, लेकिन राज्य की जनता चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस को देगी। उन्होंने कहा कि इन सभी भ्रष्ट लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। सुक्खू सरकार साढ़े तीन साल और चलेगी। इसके बाद वर्ष 2027 में सरकार का पार्ट टू दोहराया जाएगा।

छह बागी कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव 1 जून को आखिरी चरण में होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें