हिमाचल प्रदेश में स्थित मणिकरण हिंदू और सिख दोनों के लिए पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां प्राकृतिक रूप से गर्म पानी का एक झरना बहता है जिसे ट्रांसफर करने का प्रस्ताव रखा गया है। यह कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में 4 किलोमीटर दूर स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल कसोल में है।
हिमाचल प्रदेश में अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रस्ताव पर गहन मंथन शुरू हो चुका है और इसे जल्द ही कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गे का विवाद गहरा गया है। शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री का फर्जी डिनर मेन्यू सोशल मीडिया में वायरल करने पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा का भी नाम शामिल है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाल ही में शिमला में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर मेहमानों को परोसे गए डिनर के मेनू में ‘जंगली चिकन’ शामिल था।
हिमाचल प्रदेस में आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के छुट्टी पर जाने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह साफ करने को कहा है कि क्या बद्दी की पुलिस सुपरिटेडेंट इल्मा अफरोज को कुछ 'प्रभावशाली नेताओं' को खुश करने के लिए छुट्टी पर भेजा गया है?
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम को लेकर कहा कि संदेह दूर किया जाना चाहिए। किसी भी तकनीक को हैक किया जा सकता है। यहां तक कि एलन मस्क ने भी यह कहा है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा सेली हाइड्रो कंपनी को 64 करोड़ रुपये बकाया नहीं चुकाने पर दिल्ली में हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव अधिनियम 2006 को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही वर्तमान छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियां भी रद्द हो गई हैं और इन्हें हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में 'समोसे' पर जारी सियासी संग्राम के बीच विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। राज्य के पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समोसा पार्टी का आयोजन किया।
हिमाचल की राजनीति में इन दिनों 'समोसे' को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल सीआईडी ने मुख्यमंत्री के लिए आए समोसे-केक को उनके स्टाफ को परोसे जाने को लेकर जांच शुरू की हुई है। जिसमें पांच पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।