Notification Icon
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Membership of 9 BJP MLAs may be cancelled in Himachal CM Sukhu makes a big claim

हिमाचल में BJP के 9 विधायकों की जा सकती है सदस्यता, CM सुक्खू का बड़ा दावा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि भाजपा के 9 सदस्यों की सदस्यता जा सकती है। क्या है पूूरा मामला।

Mohammad Azam वार्ता, शिमलाSun, 23 June 2024 12:55 PM
share Share

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि जैसे छः मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) पर ठाकुर कह रहे हैं कि उनकी सदस्यता चली जाएगी वैसे ही हमें भी लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नौ सदस्यों की विधानसभा सदस्यता जा सकती है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में कुछ कांग्रेस विधायकों ने बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट कर दिया था। लोकसभा चुनावों के साथ हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मारी और भाजपा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नौ सदस्यों द्वारा बजट सत्र के दौरान हंगामे का मामला विधानसभा अध्यक्ष के विचाराधीन है। उनके निष्कासन पर स्पीकर अंतिम निर्णय लेंगे। जैसे 6 सीपीएस पर जयराम ठाकुर कह रहे है कि उनकी सदस्यता चली जाएगी, वैसे ही हमें भी कहना कि भाजपा के नौ सदस्यों की विस सदस्यता जा सकती है। श्री ठाकुर कोर्ट में चल रहे सीपीएस मामले पर बयान देकर नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर कहा कि ये उप चुनाव जनता पर थोपा गया है। तीन निर्दलीयों को इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यदि उनके काम निर्दलीय रहते नहीं हो रहे थे तो क्या भाजपा में जाने के बाद हो जायेंगे। इस बातचीत में सुक्खू ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की रिज पर लगने वाली प्रतिमा को लेकर कहा कि रिज मैदान पर राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं लगती हैं। ऐसे में रिज मैदान के आस-पास उनकी प्रतिमा लगाने पर विचार किया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश की एक और सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें