Notification Icon
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Hidden money of rebel ex-Congress MLAs to be distributed among people: Himachal Pradesh CM Sukhu targets rebels over Rajya Sabha poll cross-voting

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों का छिपा हुआ पैसा ढूंढकर जनता में बांटा जाएगा, हिमाचल के CM सुक्खू का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे ले जाने के लिए चंडीगढ़ में बड़े ब्रीफकेस खरीदे थे।

Praveen Sharma हमीरपुर। पीटीआई, Sat, 13 April 2024 08:12 AM
share Share

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे ले जाने के लिए चंडीगढ़ में बड़े ब्रीफकेस खरीदे थे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गलोड़ में एक जनसभा के दौरान, छह बागियों पर कटाक्ष किया और कहा कि जब उन्होंने चंडीगढ़ में ब्रीफकेस खरीदे, तो उनके "सरगना" ने पैसे ले जाने के लिए दो ब्रीफकेस खरीदे थे। उन्होंने घोषणा की, जब पैसा बरामद हो जाएगा, तो इसे लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि एक सामान्य परिवार का बेटा मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गया और छह विधायकों ने वोट तक नहीं दिया, फिर भी उनकी सरकार बरकरार है। उन्होंने कहा कि भगवान की चक्कियां धीरे-धीरे पीसती हैं। उन्होंने पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए घोषणा की कि बागियों ने अपना पैसा जहां भी छिपाया होगा, उसे बरामद कर जनता के बीच बांट दिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि पैसों के लिए खुद को बेचने वाले व्यक्ति को कभी माफ नहीं किया जा सकता।

हाल के राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए जिसमें इन बागी विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट चोरी की है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जनता इन चुनावों में सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाकर करारा जवाब देगी।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा बारिश की आपदा के दौरान लोगों के साथ खड़ी नहीं हुई और राज्य सरकार की उस योजना को रोकने के लिए चुनाव आयोग के पास गई जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा, लेकिन कांग्रेस सरकार चुनाव खत्म होने के बाद मार्च से जून तक सभी महिलाओं को पैसा देगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर भरोसा जताया।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें