Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Haryana Assembly Polls Aam Aadmi Party Full Candidates List is here

आम आदमी पार्टी ने किसको कहां से मैदान में उतारा, देखिए पूरी लिस्ट; कांग्रेस से बिगड़ी बात तो अकेले दम मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पर उसने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लंबे समय तक सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत होती रही।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Thu, 12 Sep 2024 01:25 PM
share Share

हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। यहां पर उसने सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लंबे समय तक सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत होती रही। लेकिन दोनों ही दल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे। इसके बाद दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बता दें कि एक समय आम आदमी पार्टी मात्र 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही थी। लेकिन बाद में उसने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ‘इंडिया’ गठबंधन में एक साथ हैं। इन्होंने हालिया लोकसभा चुनाव और गुजरात और दिल्ली में साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। आम आदमी पार्टी (आप) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं।

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। दिल्ली के आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आप के अन्य स्टार प्रचारकों में मनीष सिसोदिया, संदीप पाठक, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और कैलाश गहलोत के नाम शामिल हैं। मान के अलावा, पंजाब से अन्य स्टार प्रचारकों में मंत्री अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और चेतन सिंह जौरामाजरा समेत अन्य नाम शामिल हैं।

क्रमांकविधानसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1नारायणगढ़गुरपाल सिंह
2कलायतअनुराग ढांढा
3पुंडरीनरेंद्र शर्मा
4घरौंदाजयपाल शर्मा
5असंधअमनदीप जुंडला
6समलखाबिट्टू पहलवान
7उचाना कलांपवन फौजी
8डबवालीकुलदीप गदराना
9रनियाहैप्पी रनिया
10भिवानीइंदु शर्मा
11मेहमविकास नेहरा
12रोहतकबिजेंदर हूडा
13बहादुरगढ़कुलदीप चिकारा
14 बादलीहैप्पी लोहछब
15बेरीसोनू अहलावत शेरिया
16महेंद्रगढ़मनीष यादव
17नरनौलरविंदर मात्रु
18बादशाहपुरबीर सिंह सरपंच
19सोहनाधर्मेंद्र खटाना
20वल्लभगढ़रविंदर फौजदार
21सढ़ाैरा (अजा)रीता बामनिया
22थानेसरकृष्ण बजाज
23इंदरीहवा सिंह
24रतियामुख्तियार सिंह बाजीगर
25आदमपुरएडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल
26बरवालाप्रोफेसर छत्रपालसिंह
27बवाल (अजा)जवाहर लाल
28फरीदाबादप्रवेश मेहता
29तिगांवआबाश चंदेला
30रादौरभीम सिंह राठी
31नीलोखेड़ी (अजा)अमर सिंह
32इसरानाअमित कुमार
33राईराजेश सरोहा
34खरखौदा (अजा)मंजीत फरमाना
35 गढ़ी-सांपला-किलाेईप्रवीण गुक्षणी
36कालानौर (अजा)नरेश बागड़ी
37झज्जर (अजा)महेंद्र दहिया
38अटेलीसुनील राव
39रेवाड़ीसतीष यादव
40हाथीनकर्नल राजेंद्र रावत
41अंबाला कैंटराज कौर गिल
42यमुनानगरललित त्यागी
43लाडवाजोगा सिंह
44कैथलसतबीर गोयल
45करनालसुनील बिंदल
46पानीपत ग्रामीणसुखबीर मलिक
47गनौरसरोज बाला राठी
48सोनीपतदेवेंद्र गौतम
49गोहानाशिव कुमार रंगीला
50बारोदासंदीप मलिक
51जुलानाकविता दलाल
52सफीदोंनिशा देशवाल
53तोहानासुखविंदर सिंह गिल
54कलांवाली (अजा)जसदेव निक्का
55सिरसाशाम मेहता
56उकलाना (अजा)नरेंदर उकलाना
57नरनौंदरणवीर सिंह लोहन
58हांसीराजेंद्र सोरखी
59हिसारसंजय सत्रोदिया
60गुड़गांवनिशांत आनंद
61नरवाना (अजा)अनिल रांगा
62तोषमदलजीत सिंह
63नांगल चौधरीडॉ. गोपीचंद
64पटौदी (अजा)प्रदीप जुटैल
65फिरोजपुर झिरकावसीम जाफर
66पुनहानानायब ठेकेदार बिरसू
67होदल (अजा)एमएल गुलाम
68पलवलधर्मेंद्र हिंदुस्तानी
69पृथलाकौशल शर्मा
70कालकाओपी गुज्जर
71पंचकुलाप्रेम गर्ग
72अंबाला सिटीकेतन शर्मा
73मुलाना (अजा)गुरतेज सिंह
74शाहबाद (अजा)आशा पठानिया
75पेहोवागेहाल सिंह सिंधु
76गुहला (अजा)राकेश खानपुर
77पानीपत सिटीऋतु अरोड़ा
78जींदवजीर सिंह ढांडा
79फतेहाबादकमल बिस्ला
80एलनाबादमनीष अरोड़ा
81नलावाउमेश शर्मा
82लोहारूगीता शेरांव
83बाधराराकेश चंदवास
84दादरीधनराज कुंडू
85बवानी खेड़ा (अजा)धर्मवीर कूंगर
86कोसलीसीए हिम्मत यादव
87फरीदाबाद एनआईटीरवि डागर
88बड़खलओपी वर्मा
89जगधारीआदर्शपाल सिंह गुर्जर
90 नूंहराबिया किदवई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें