Notification Icon
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Congress Appointed observers for Haryana assembly elections Gehlot Maken and Pratap Bajwa given responsibility

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, गहलोत-माकन और प्रताप बाजवा को जिम्मेदारी

  • अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Sep 2024 12:19 PM
share Share

हरियाणा में 10 साल से सत्ता में दूर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांगेस ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप बाजवा को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

अमेठी में जादू चला चुके जादूगर

अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने स्मृति ईरानी को हराकर सबको हैरान कर दिया था। स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के कारण गहलोत करीब तीन महीने से घर पर ही डॉक्टर की सलाह से आराम कर रहे थे लेकिन 6 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर कर कहा था किया कि अब मैं स्वस्थ्य हूं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पहले हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया और अब हरियाणा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया।

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद अजय माकन को उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक बनाया गया था। माकन को पहले भी कई राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान वहां का पर्यवेक्षक बनाया गया था। प्रताप सिंह बाजवा पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

चुनाव प्रबंधन से लेकर सरकार बनाने तक की जिम्मेदारी

चुनाव प्रबंधन, चुनाव कैंपेन, घोषणा पत्र से लेकर सरकार गठन करवाने व इसके बाद सीएम का नाम तय करवाने तक की जिम्मेदारी सीनियर ऑब्जर्वर की होती है।

हाईकमान को गुटबाजी से नुकसान का डर

कांग्रेस में हरियाणा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद गुटबाजी बढ़ गई है। पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला के गुटों में बंट गई है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव की देखरेख के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। अशोक गहलोत, अजय माकन और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को निगरानी के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें