Hindi Newsगुजरात न्यूज़Watch stray cow attacks on lady wearing red scarf critically injured admitted into ICU

लाल स्कार्फ पहनकर जा रही थी महिला, देखते ही गाय का खतरनाक हमला; वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद में सड़क पर खड़ी गाय ने महिला पर हमला कर दिया। घटना में महिला को गंभीर रूप से चोट लगी है। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। घटना की CCTV वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। VIDEO

Abhishek Mishra लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादTue, 29 Aug 2023 08:34 AM
share Share

गुजरात के अहमदाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लाल स्कार्फ पहनकर जा रही महिला पर गाय ने हमला कर दिया। महिला को जबतक लोग बचाने के लिए दौड़े तबतक गाय ने उसे बुरे तरीके से चोटिल कर दिया। गंभीर रूप से चोटिल महिला को ICU में भर्ती कराया गया है। 

वीडियो अहमदाबाद के नरोदा इलाके का बताया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर है और उसके फेफड़े, मुंह और फूड पाइप को गंभीर क्षति पहुंची है। उसकी पसलियां टूट गई हैं और वह पास के अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है। देखें वीडियो-

स्थानीयों ने बताया कि इलाके की कई सड़कों पर आवारा पशु घूमते रहते हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन नगर निगम की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। आवारा गायों के चलते खतरा बना रहता है। महिला पर गाय के हमले के बाद स्थानीय युवकों ने उसकी जान बचाई है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें