डिस्काउंट के चक्कर में मत खरीद लेना ये Samsung फोन्स, नहीं मिलेंगे अपडेट; देखें लिस्ट
सैमसंग के कुछ पुराने स्मार्टफोन्स और टैबलेट ऐसे हैं, जिन्हें लंबे वक्त तक लेटेस्ट अपडेट्स और फीचर्स नहीं मिलने वाले। बेहतर होगा कि आप इनके बजाय नए डिवाइसेज खरीदें।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के पास भारतीय मार्केट में बड़ा यूजरबेस है और इसके डिवाइसेज खूब खरीदे जाते हैं। अगर आप भी नया सैमसंग फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऐसे डिवाइस का चुनाव करना बेहतर होगा, जिसे लंबे वक्त तक लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। कई सैमसंग फोन्स ऐसे हैं तो पुराना मॉडल होने के चलते बंपर डिस्काउंट पर तो मिल रहे हैं लेकिन इन्हें नए अपडेट्स नहीं मिलने।
कई ऐसे सैमसंग डिवाइसेज हैं, जिन्हें तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा कंपनी की ओर से किया गया था और इनमें से कुछ अपडेट्स पहले ही मिल चुके हैं। कंपनी अब नए डिवाइसेज तो पांच बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देती है। आप इन डिवाइसेज की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्हें तीन बड़े अपडेट्स मिलने थे। बेहतर होगा कि आप इनके बजाय नए मॉडल्स का चुनाव करें।
मिलते जुलते मोबाइल
और मोबाइल देखें
इन डिवाइसेज को केवल तीन बड़े अपडेट्स
Galaxy S series
Galaxy S20
Galaxy S20+
Galaxy S20 Ultra
Galaxy S20 FE
Galaxy Z series
Galaxy Z Fold 2
Galaxy Z Flip 2
Galaxy Z Fold
Galaxy Z Flip
Galaxy Z Flip 5G
Galaxy A series
Galaxy A90 5G
Galaxy A72
Galaxy A71
Galaxy A71 5G
Galaxy A52
Galaxy A52 5G
Galaxy A52s 5G
Galaxy A51
Galaxy A51 5G
Galaxy A42 5G
Galaxy A13 5G
Galaxy M series
Galaxy M33
Galaxy F series
Galaxy F62
इन टैबलेट्स को भी लंबे वक्त तक अपडेट नहीं
सैमसंग के कुछ टैबलेट भी हैं, जिन्हें लंबे वक्त तक अपडेट्स नहीं दिए जाएंगे। इनकी लिस्ट में Galaxy Tab S7, Galaxy Tab S7+, Galaxy Tab S7 FE, Galaxy Tab S6, Galaxy Tab S6 5G, Galaxy Tab S6 Lite (2024), Galaxy Tab S6 Lite (2022) और Galaxy Tab S6 Lite (2020) के अलावा Galaxy Tab Active 4 Pro, Galaxy Tab A9, Galaxy Tab A9+ और Galaxy Tab A8 (2021) शामिल हैं। इन्हें भी केवल तीन बड़े अपडेट्स मिलेंगे।
(Photo: Android Authority)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।