Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़best smart TV deals on brands like Xiaomi Blaupunkt Acer and Hisense get 55 inch screen models under 30000 rupees

₹30 हजार से कम में 55 इंच तक स्क्रीन वाले Smart TV, ये रहीं बंपर छूट वाली टॉप-5 डील्स

बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी घर लाना चाहते हैं तो सबसे बड़ा मौका फेस्टिव सीजन से पहले मिल रहा है। आप Xiaomi, Blaupunkt, Acer और Hisense जैसे ब्रैंड्स के बड़ी 55 इंच तक स्क्रीन साइज वाले टीवी छूट पर खरीद सकते हैं।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Aug 2024 10:02 AM
share Share

फुरसत में राहत के कुछ पल अक्सर आप बड़ी टीवी स्क्रीन के सामने तलाशते हैं। ऐसे में कम बजट के चलते बड़े स्क्रीन साइज वाला टीवी नहीं मिल रहा तो समझौता करने की जरूरत नहीं है। फेस्टिव सीजन में Xiaomi, Blaupunkt, Acer और Hisense जैसे ब्रैंड्स के बड़ी 55 इंच तक स्क्रीन साइज वाले Smart TV सस्ते हो गए हैं। आप 30 हजार रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर बड़े टीवी घर ला सकते हैं। हम टॉप-5 डील्स की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

Sansui 50 inches 4K Android LED TV JSW50ASUHD

बड़े 4K डिस्प्ले वाले इस स्मार्ट टीवी में 2GB रैम के साथ अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है और इसके केवल 27,990 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। 4K रेज़ॉल्यूशन, Dolby Audio, और DTS टेक्नोलॉजी के साथ इससे रिच व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। Android 10.0 OS और बिल्ट-इन Chromecast के अलावा बेजल-लेस डिजाइन वाला वाइब्रेंट डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट भी ऑफर करता है।

 

ये भी पढ़े:नया Smart TV खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान, ऐसे चुन पाएंगे बेस्ट मॉडल

Blaupunkt 55 inches Cyber Sound G2 Series 4K Google TV

बंपर डिस्काउंट के चलते यह 55 इंच स्क्रीन वाला टीवी केवल 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 60W CyberSound Gen 2.0 सराउंड साउंड और HDR10+ विज़ुअल्स के साथ, यह टीवी एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है। फ्रेम-लेस डिज़ाइन और Google TV इंटीग्रेशन के साथ वॉइस कंट्रोल से आप आसानी से फेवरेट कंटेंट 4K रेजॉल्यूशन में स्ट्रीम कर सकते हैं।

Hisense 50 inches 4K Ultra HD Smart QLED TV 50E7K

वॉइस कंट्रोल टेक्नोलॉजी वाला यह स्मार्ट टीवी दो साल की वारंटी ऑफर कर रहा है और इसे केवल 28,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। शानदार 4K रेज़ॉल्यूशन और वाइड कलर गैमट के साथ वाइब्रेंट, ट्रू-टू-लाइफ इमेजेस मिलती हैं। वहीं, Dolby Atmos और 24W स्पीकर सिस्टम के साथ दमदार ऑडियो अनुभव दिया जा रहा है। इसमें ऑटो लो-लेटेंसी मोड और कई HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़े:₹15 हजार से कम में लूट लो 43 इंच Smart TV, इन टॉप-5 मॉडल्स पर सबसे बड़ी छूट

Acer Advanced I Series 55 inches 4K LED Google TV

बड़े से 55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस टीवी को डिस्काउंट्स के चलते केवल 35,999 रुपये में ऑर्डर करने का विकल्प मिल रहा है। 4K रेज़ॉल्यूशन, Dolby Vision और Dolby Audio के साथ वाइब्रेंट कलर्स और क्रिस्टल-क्लियर साउंड का फायदा मिलता है। Google TV के साथ, आपको आपके फेवरेट स्ट्रीमिंग ऐप्स का क्विक ऐक्सेस भी मिल जाता है। यह 36W ऑडियो आउटपुट ऑफर करता है।

Xiaomi 50 inches X 4K Dolby Vision Series Google TV L50M8-A2IN

शाओमी का बड़ा 50 इंच स्मार्ट टीवी 32,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर ऑर्डर किया जा सकता है। यह उनके लिए परफेक्ट है, जिन्हें अफॉर्डेबल प्राइस में प्रीमियम फीचर्स चाहिए। 4K Ultra HD रेज़ॉल्यूशन, Dolby Vision, और HDR 10 सपोर्ट के साथ इसमें Dolby Audio और DTS-X टेक्नोलॉजी से इमर्सिव साउंड मिलता है। Google TV, बिल्ट-इन Chromecast, और मल्टीपल HDMI पोर्ट्स के साथ यह टीवी एक दमदार विकल्प है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें