करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट तलाक के बाद दिखेंगे साथ? करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में एंट्री की खबर
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट को लेकर खबर आ रही है कि दोनों करण जौहर के नए शो द ट्रेटर्स में नजर आने वाले हैं। दोनों 11 साल पहले शादी के रिश्ते में बंधे थे, लेकिन तलाक लेने के बाद ये जोड़ी अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई।
बात साल 201 की है, उस समय टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर कभी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने टीवी शोज में पसंद किया। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन किसे पता था ये रिश्ता इतनी जल्दी टूट जाएगा, दोनों का तलाक हुआ और जिंदगी में आगे बढ़ गए। लेकिन अब इनके साथ स्क्रीन करने की खबर सामने आई है। करीब 11 साल पहले जो रिश्ता टूट गया था उन्हें स्क्रीन पर साथ देखा जा सकता है।
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दिखेंगे साथ?
रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के नए शो द ट्रेटर्स में दोनों साथ नजर आ सकते हैं। ये खबर थोड़ी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों ने द ट्रेटर्स में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, शो के कंटेस्टेंट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। अगर करण और जेनिफर एक बार फिर से साथ नजर आते हैं तो दोनों के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। खास बात ये है कि अगर जेनिफर और करण इस शो का हिस्सा बनते हैं तो क्या दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा? इन्हें साथ देखना इनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। ये शो मजेदार होने वाला है।
कंटेस्टेंट के नाम
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शो में बड़े नाम नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मुनव्वर फारुकी, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, अपूर्वा मखीजा समेत कई पॉपुलर नाम सामने आए हैं। द ट्रेटर्स इंग्लिश शो का हिंदी वर्जन है जो मजेदार होने वाला है ये शो प्राइम वीडियो पर जून से देखा जा सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।