दिनभर गर्मी ने किया परेशान, रात को बारिश ने भिगोया
Badaun News - बदायूं में दिनभर की गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को बादलों ने राहत की उम्मीद जगाई, लेकिन ठंडी हवा नहीं चली। अचानक रात में बारिश हुई, जिसने गर्मी से राहत दी। तापमान में गिरावट आई, लेकिन गर्मी का असर...

बदायूं, संवाददाता। जिले में दिन भर गर्मी ने लोगों को बेहाल किया, वहीं शाम को आसमान में छाए बादलों ने भी लोगों को राहत नहीं दिलाई। मगर देररात तक गर्मी से परेशान रहे। इसके बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदला और बारिश हो गई। करीब आधा घंटा की बारिश एवं ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं रात्रि के समय बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा है। पिछले सप्ताह के मुताबिक तापमान में तो गिरावट रही है क्योंकि बीते दिन बारिश हुई थी। इसके बाद भी जिले में गर्मी से राहत नहीं रही है।
अधिकतम 36 डिग्री तापमान ने जनमानस को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी रही। दोपहर के समय भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। गर्मी के चलते घरों में रूकना मुश्किल हो गया। पंखा और कूलर भी गर्म हवा देते रहे। वहीं दीवारें तपती रहीं। जिसकी वजह से लोग गर्मी से बेहाल रहे हैं। इधर शाम को चार बजे के बाद आसमान में बादल छाये तो लोगों को लगा कि अब गर्मी से राहत मिलेगी। मगर बादल छाने के बाद हल्की हवा भी बंद हो गई। इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई। जिससे लोग गर्मी से और ज्यादा परेशान हो गए। वहीं सचेत एप ने बारिश की सूचना दी तो प्रशासन ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद रात को करीब साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज बदला और एकदम से बारिश आ गई। आधा घंटे तक हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इसके अलावा बारिश के साथ ठंडी हवा चली, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई है। ठंडी हवाओं ने रात के समय सुहावना बना दिया। देररात तक बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।