Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss OTT 3 has Hosted this Reality TV Show before in a Superhit Movie

बिग बॉस ओटीटी से पहले यह रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं अनिल कपूर, दुनिया भर में हुई थी चर्चा

  • Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर को बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर होस्ट देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो पहले भी एक बार होस्ट की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 June 2024 07:00 AM
share Share

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है और हर कोई यह जानने को बेताब है कि इस बार शो में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा। मेकर्स ने इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर को होस्ट की भूमिका में लाने का फैसला किया है। अनिल कपूर पहली बार कोई रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? अगर हम आपको बताएं कि इससे पहले भी अनिल कपूर ने एक रियलिटी शो होस्ट किया था जिसके लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली थी तो?

पहले यह शो होस्ट कर चुके हैं अनिल कपूर

इससे पहले कि आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू करें। हम आपको बता दें कि यह शो असली नहीं था और ना ही इसमें मिलने वाली प्राइज मनी। दरअसल अनिल कपूर ने एक फिल्म में रियलिटी शो के होस्ट की भूमिका निभाई थी। सलमान खान को रिप्लेस करने जा रहे अनिल कपूर ने साल 2008 में आई फिल्म Slumdog Millionaire में एक क्विज शो के होस्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दुनिया भर में बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अभी भी IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 8 से ज्यादा है।

क्या था इस फिल्म में अनिल कपूर का किरदार?

अनिल कपूर ने इस फिल्म में प्रेम कुमार का किरदार निभाया था जो कि एक रियलिटी क्विज शो को होस्ट करता है। फिल्म में अनिल कपूर का कैरेक्टर एक सुपरस्टार सेलेब्रिटी का था जो कि कुछ हद तक बदतमीज भी है। शो की कहानी को रफ्तार मिलती है जब जमाल मलिक नाम का एक लड़का प्रेम कुमार के सामने आकर हॉटसीट पर बैठता है और धड़ाधड़ सही जवाब देते हुए शो में आगे बढ़ने लगता है। शो में अनिल कपूर का किरदार वास्तविक रियलिटी शो Who Wants to Be a Millionaire पर आधारित था।

ऑस्कर्स में गई थी अनिल कपूर की यह फिल्म

झुग्गी से निकलकर हॉटसीट तक का सफर तय करने में कामयाब रहे इस शख्स पर प्रेम कुमार कभी तंज कसता है तो कभी उसको मोटिवेट करता है। फिल्म ऑस्कर्स में भी गई थी और इसने कई अवॉर्ड जीते थे। इसमें अनिल कपूर के काम की काफी तारीफ हुई। अब देखना होगा कि अनिल कपूर का इस फिल्म का तजुर्बा उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में क्या काम आता है। बता दें कि सलमान खान काफी वक्त से यह शो छोड़ना चाह रहे थे, लेकिन शो के मेकर्स को कोई उपयुक्त होस्ट नहीं मिल रहा था।

ये भी पढ़े:एक हफ्ते में बस इतनी कमाई? आधा बजट भी नहीं निकाल पाई चंदू चैंपियन
ये भी पढ़े:पोर्न मूवी में काम करेंगे अन्नू कपूर? 'हमारे बारह' की कॉन्फ्रेंस में कही ऐसी बात
ये भी पढ़े:'ये कंगना जी हैं कौन? बहुत सुंदर हैं क्या?', थप्पड़ कांड पर अन्नू कपूर का जवाब

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें