तमन्ना भाटिया के साथ क्यों नहीं छिपाया अपना रिश्ता, विजय वर्मा बोले- सबके अंदर एक...
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिलेशन काफी सुर्खियों में रहता हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर खुलकर बात करते हैं।

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। जब दोनों के अफेयर की खबर आई थी तब सभी काफी हैरान हो गए थे। दोनों साथ में लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आए थे जिसमें दोनों के बीच काफी बोल्ड सीन थे। पहले तो सभी को लगा था कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है, लेकिन फिर कन्फर्म हुआ कि दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं। विजय ने भी इंटरव्यूज में खुलकर तमन्ना और उनके साथ रिलेशन को लेकर बात की। अब विजय ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं बल्कि पब्लिक में रिवील किया।
क्यों नहीं छिपाया अपना रिश्ता
शुभांकर मिश्रा से बात करते हुए विजय ने कहा, 'हम दोनों यह जानते हैं कि अगर हम साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं और एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो छिपाने की जरूरत नहीं होती। एक रिश्ते को छिपाने में काफी मेहनत लगती है। आप साथ नहीं जा सकते। आप साथ में फोटोज नहीं क्लिक कर सकते। मुझे ऐसी रेस्ट्रिक्शन्स नहीं पसंद।'
अब भी कई चीजें हैं प्राइवेट
विजय ने आगे कहा कि भले ही अब सभी को पता है कि हम साथ हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो प्राइवेट हैं। मेरे पास हमारी 5 हजार फोटोज हैं हमारी, लेकिन वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं क्योंकि वो सिर्फ हमारी हैं।
काम पर नहीं पड़ता फर्क
इसके बाद विजय से पूछा गया कि क्या रिलेशनशिप के इतने हाईलाइट होने से उनके काम पर असर पड़ा है तो एक्टर ने कहा, आज हमारी सोसाइटी में सभी यह जानना चाहते हैं कि दूसरे की लाइफ में क्या हो रहा है। सबके अंदर एक बुआ बैठी है जो सिर्फ रिलेशनशिप के बारे में डिस्कस करते हैं। यह एक बीमारी की तरह है और आप उसका कुछ नहीं कर सकते। इसका मेरे काम पर कोई असर नहीं पड़ता।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।