Raid 2 Box Office Day 24: रिलीज के 24 दिनों बाद भी जारी है 'रेड 2' का जलवा, वीकेंड में बढ़ा कलेक्शन
रेड 2' के सामने अब राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' और सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' खड़ी है। इसके बावजूद 'रेड 2' ने शनिवार को शानदार कमाई की और सुनील शेट्टी की फिल्म को भी पछाड़ दिया। इसी बीच अब 'रेड 2' के चौथे शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में 1 मई, 2025 को रिलीज हुई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को राजकुमार गुप्ता के डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय और रितेश की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। फिल्म की कहानी को क्रिटिक्स के भी बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। 'रेड 2' को रिलीज हुए आज 24 दिन हो गए हैं। फिल्म के रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच अब 'रेड 2' के चौथे शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।
वीकेंड में बढ़ा 'रेड 2' का कलेक्शन
'रेड 2' में साल 2018 में आई अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म रेड का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 'रेड 2' के सामने अब राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' और सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' खड़ी है। इसके बावजूद 'रेड 2' ने शनिवार को शानदार कमाई की और सुनील शेट्टी की फिल्म को भी पछाड़ दिया। ऐसे में अब 'रेड 2' के 24वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने शनिवार को घरेलू बॉक्स पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 159.70 करोड़ रुपये हो चुका है।
डे वाइज देखें 'रेड 2' का कलेक्शन
डे 1- 19.25 करोड़
डे 2- 12 करोड़
डे 3- 18 करोड़
डे 4- 22 करोड़
डे 5- 7.5 करोड़
डे 6- 7 करोड़
डे 7- 4.75 करोड़
डे 8- 5.25 करोड़
डे 9- 5.00 करोड़
डे 10 - 8.25 करोड़
डे 11 - 11.75 करोड़
डे 12- 4.85 करोड़
डे 13- 4.5 करोड़
डे 14- 3.25 करोड़
डे 15- 3.00 करोड़
डे 16- 3.00 करोड़
डे 17- 4.15 करोड़
डे 18- 5.65 करोड़
डे 19- 1.85 करोड़
डे 20- 2.25 करोड़
डे 21- 1.75 करोड़
डे 22- 1.75 करोड़
डे 23 - 1.00 करोड़
डे 24 - 1.85 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 1159.70 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।