Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMalaika Arora Arjun Kapoor Break Up Rumours Actress Manager Denies Report

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नहीं हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस की तरफ से सामने आया सच

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: बीते दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। हालांकि, कपल की तरफ से इसकी पुष्टी नहीं की गई थी। अब मलाइका की मैनेजर ने इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नहीं हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस की तरफ से सामने आया सच
Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 June 2024 08:04 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर कल (शुक्रवार) तब चर्चा में आए जब दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। मलाइका और अर्जुन बहुत लंबे वक्त से एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, ब्रेकअप की खबरों पर कपल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई थी। अब एक्ट्रेस मलाइका की मैनेजर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

अर्जुन कपूर-मलाइका का नहीं हुआ ब्रेकअप

इंडिया टुडे से खास बातचीत में मलाइका अरोड़ा की मैनेजर से पूछा गया कि क्या अर्जुन कपूर और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सच हैं। इसपर उन्होंने रिप्लाई किया, “नहीं, नहीं, सब अफवाह है।”

कल आई थी ब्रेकअप की खबर

बता दें, कल पिंकविला ने एक रिपोर्ट छापी थी कि अर्जुन और मलाइका दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सालों बाद अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि कपल को इस इमोशनल टाइम से डील करने के लिए स्पेस दिया जाए। 

कल खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन के बीच बेहद स्पेशल रिलेशनशिप था और दोनों एक दूसरे के दिल में एक खास जगह बनाए रखेंगे। दोनों ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों किसी को भी इस रिश्ते के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देंगे। हालांकि, अब एक्ट्रेस की ओर से कहा गया है कि ये सब अफवाह है। 

मलाइका और अर्जुन के इंस्टा पोस्ट

ब्रेकअप की खबरों के बीच कल मलाइका ने एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने प्यार और सपोर्टी की बात की थी। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी आज अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- “लाइफ में हमारे पास दो विकल्प होते हैं।" उन्होंने लिखा है कि या तो हम अपने पास्ट के कैदी हो सकते हैं या अपने भविष्य की संभावनाएं तलाश सकते हैं। 

 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें