Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMahendra Singh Dhoni Celebrated His 43rd Birthday Salman Khan Wish MS Dhoni With Special Photo Viral

महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन पर एकटक निहारे दिखे सलमान खान, तस्वीर देख लोग बोले- एक तरफ बॉलीवुड का बाप और दूसरी तरफ...

  • Mahendra Singh Dhoni Birthday: सलमान खान ने धोनी को खास अंदाज में विश किया है। सलमान ने एमएस धोनी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का दिन बना दिया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 7 July 2024 07:19 AM
share Share

Salman Khan On MS Dhoni Birthday: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हर कोई धोनी को जन्मदिन की बधाई देता नजर आ रहा है। क्रिकेटर से लेकर स्टार्स तक हर कोई धोनी को बधाई दे रहा है। ऐसे में सलमान खान ने भी कप्तान को खास अंदाज में विश किया है। सलमान ने एमएस धोनी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का दिन बना दिया है। इस फोटो में दो लीजेंड को एक फ्रेम में देख फैंस की खुशी का ठिकानी नहीं रहा।

धोनी को एकटक निहारते दिखे सलमान

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान और धोनी एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि धोनी केक काट रहे हैं, वहीं, सलमान उन्हें बड़े ही प्यार एक टक निहारते दिख रहे हैं। सलमान के चेहरे पर इस पर की खुशी को साफ देखा जा सकता है। फोटो में सलमान, माही के बगल में खड़े दिख रहे हैं। सलमान ने ब्लैक शर्ट और अपनी डेनिम्स पहना है। वहीं, व्हाइट कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। केक काटकर धोनी ने सलमान का मुंह मीठा किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब...।' 

तस्वीर पर कमेंट कर फैंस ने की दोनों की तारीफ

सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट्स की मानों बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर धोनी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'दो लीजेंड एक फ्रेम में।' एक दूसरा लिखता है, 'एक तरफ बॉलीवुड का बाप दूसरी तरफ क्रिकेट का।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस तस्वीर ने दिन बना दिया।' एक लिखता है, 'मेरे दो अनमोल रतन।' एक ने कहा, 'भारत में इन दोनों से बड़ा कोई स्टार नहीं है, एक बॉलीवुड का बाप है और दूसरा भारतीय क्रिकेट टीम का गॉडफादर है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस तस्वीर पर मौजूद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें