अथिया शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही हैं। ब्लैक फुल-स्लीव टॉप और व्हाइट फ्लोई स्कर्ट में अथिया का लुक बेहद एलिगेंट लग रहा है। उनकी इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करती अथिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर फैंस और खास दोस्त कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं दोनों परिवारों को नए मेहमान का इंतजार हो रहा है।
अथिया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और उनके इस प्रेग्नेंसी ग्लो की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कमेंट कर इस कपल को ढेर सारी बधाइयां दी हैं।
अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को नाम देते हुए शादी कर ली थी। अब शादी के एक साल बाद दोनों परेंस्त बनने वाले हैं। स्टार कपल ने पिछले साल नवंबर में जानकारी दी थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। अथिया अधिकतर समय पति केएल राहुल के साथ उनकी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज के दौरान उनके साथ ही रहीं थीं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और फैंस भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वे अपने नन्हे मेहमान का स्वागत कब करेंगे। फिलहाल, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनकी इस खूबसूरत जर्नी को देख कर खुश हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।