Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnupam Kher is Not the Only One Know Theft Cases at Bollywood Celebrities House

जब बॉलीवुड सितारों के घरों में हुई चोरियां, करोड़ों की जूलरी और कैश उड़ा ले गए चोर

  • Anupam Kher Theft Case: अनुपमा खेर के दफ्तर में चोरी का मामला कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार बॉलीवुड सितारों के घरों में करोड़ों की चोरी हो चुकी है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 June 2024 07:41 AM
share Share

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट करके फैंस को अपने दफ्तर में हुई चोरी के बारे में बताया। चोरों ने ना सिर्फ उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की, बल्कि उनकी फिल्मों के निगेटिव भी चुराकर ले गए। किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी के यहां हुई चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार टाइट सिक्योरिटी के बावजूद बॉलीवुड स्टार्स के यहां चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर आमिर खान और शिल्पा शेट्टी जैसे फिल्मी सितारों के नाम शामिल है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

फरवरी 2022 में आनंद आहूजा और सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में चोरी हुई थी। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर के घर से चोरों ने 2 करोड़ 40 लाख की जूलरी और कैश साफ कर दिया था। इस हाई प्रोफाइल मामले में बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनम कपूर के जिस घर से चोरी हुई वहां पर 20 लोग काम करते थे, आरोपियों में इस घर में काम करने वालों में से भी कुछ लोग शामिल थे।

आमिर खान और किरण राव

आमिर खान को बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। यूं तो उनके घर में सेफ्टी के सारे इंतजाम हैं लेकिन चोरों की शातिर नजर से आमिर खान भी बच नहीं पाए हैं। साल 2016 में आमिर खान के घर से 80 लाख की जूलरी गायब हो गई थी। चोरी हुई चीजों में एक डायमंड रिंग और महंगा नेकलेस भी शामिल था। आमिर खान के घर चोरी का यह मामला तब काफी चर्चा में रहा था।

शिल्पा शेट्टी के घर हुई थी चोरी

आमिर और सोनम की तरह ही शिल्पा शेट्टी के घर से भी चोरों ने काफी नकदी और जरूरी सामान साफ कर दिया था। यह घटना साल 2023 में शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सेलेब्रिटीज के घरों में सुरक्षा टाइट की थी।

ये भी पढ़े:बिग बॉस से पहले यह शो होस्ट कर चुके हैं अनिल कपूर, दुनिया भर में हुई थी चर्चा
ये भी पढ़े:एक हफ्ते में बस इतनी कमाई? आधा बजट भी नहीं निकाल पाई चंदू चैंपियन
ये भी पढ़े:पोर्न मूवी में काम करेंगे अन्नू कपूर? 'हमारे बारह' की कॉन्फ्रेंस में कही ऐसी बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें