Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़भोजपुरीBhojpuri Actress Nisha Dubey Crush On Chirag Paswan She Share Video And Express Her Love Arvind Akela Kallu

चिराग पासवान पर दिल हार बैठी ये एक्ट्रेस, सरेआम सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जाहिर किया प्यार

  • चिराग एक राजनेता होने के साथ ही एक्टर भी रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग में उनका सिक्का जमा नहीं। आज भी चिराग की पर हजारों लड़कियां मरती हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 June 2024 04:09 PM
share Share

 

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आने और मोदी सरकार 3.0 के सत्ता में आने के बाद उनके कैबिनेट के मंत्रियों की चर्चा खूब होने लगी है। ऐसे में एक नाम और है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। ये नाम है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का। चिराग एक राजनेता होने के साथ ही एक्टर भी रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग में उनका सिक्का जमा नहीं। आज भी चिराग की पर हजारों लड़कियां मरती हैं। उनका हर वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। इसी बीच अब भोजपुरी की एक फेमस एक्ट्रेस चिराग की क्यूटनेस की दिवानी हो गई है। इस एक्ट्रेस ने सरेआम सोशल मीडिया पर चिराग के लिए अपने दिल की बात कही है।

इस एक्ट्रेस के क्रश बन गए हैं चिराग पासवान

हम जिस भोजपुरी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे हैं। निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चिराग पासवान शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। निशा ने चिराग के इस वीडियो को शेयर करते हुए उनपर जमकर प्यार लुटाया है। निशा ने उन्हें अपना क्रश बताया है। इस वीडियो को चिराग पासवान को टैग करते हुए निशा ने कैप्शन में लिखा, 'यार ये बंदा इतना क्यूट क्यों है।' इससे साथ है कि निशा, चिराग को अपना दिल दे बैठी हैं।

वीडियो पर फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

चिराग पासवान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, '45 साल का लड़का है।' एक लिखता है, 'क्यूट और भी बहुत लड़के हैं, लेकिन तुम्हे उसका पैसा क्यूट लग रहा है।' एक लिखता है, 'वह बॉलीवुड में काम छोड़ चुका है।' एक ने कहा, 'कल्लू भैया को काहे छोड़ा।'

कल्लू संग रही अफेयर को लेकर रहीं चर्चा में

आपको बता दें कि निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, करियर की शुरुआत में निशा का नाम भोजपुरी सिनेमा के हिट एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ खूब चर्चा में रहा। उनके अफेयर की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की। बता दें कि निशा रांची की रहने वाली हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें