Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mumbai Indians share ishan kishan batting practice video suryakumar yadav in awe of his hitting skill

प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन के बल्ले से निकले धांसू शॉट, सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन हुआ वायरल

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। मुंबई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे है

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 April 2024 12:48 PM
share Share

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम लगातार तीन हार के बाद रविवार को पहली जीत हासिल करने में कामयाब हुई। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा। हालांकि टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। मुंबई के अगले दो मुकाबले आरसीबी और सीएसके के खिलाफ है और ये मुकाबले जीतने टीम के लिए काफी जरूरी हैं। मुंबई के खिलाड़ी आगामी मैचों की जमकर तैयारी कर रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन के धांसू शॉट देख सूर्यकुमार यादव हैरान नजर आ रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में वानखेड़े स्टेडियम में ईशान किशन बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके कुछ शॉट देखकर सूर्यकुमार यादव भी हैरान रह गए और शॉट की तारीफ की। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 11 अप्रैल को होमग्राउंड पर है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''हाइप मैन हो तो सूर्या दादा जैसा हो, वर्ना ना हो।''

सूर्यकुमार यादव को कई बार युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके। सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इंजरी के बाद वापसी की। हालांकि पहले मैच में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

सलामी बल्लेबाज ईशान किशन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। किशन ने भी लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने कुछ मैचों में टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में किशन ने 23 गेंद में 42 रन बनाए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें