Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Axar Patel plucks one handed stunner catch after ishan kishan smash him first ball six

छक्का लगने के बाद अक्षर पटेल ने फॉलो थ्रू में ईशान का कैच लपका, देखते रह गया मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल ने रविवार को मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन को उनके ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 7 April 2024 02:30 PM
share Share

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान फॉलो थ्रू में शानदार कैच लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को फॉलो थ्रू में बेहतरीन कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। ईशान काफी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके आउट होने से दिल्ली कैपिटल्स को थोड़े देर के लिए राहत मिली। 

ईशान किशन ने 11वें ओवर में की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को छक्का मारा, जिससे स्पिनर थोड़ा बैकफुट पर थे। हालांकि अक्षर पटेल ने ईशान किशन को अगली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाकर बदला पूरा किया। ईशान किशन ने 23 गेंद में 42 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। ईशान किशन आउट होने के बाद काफी हैरान दिखे। 

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के 20वें मैच में 29 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (49 रन) और ईशान किशन (42 रन) के बीच पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी के बाद टिम डेविड (नााबद 45 रन) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 39 रन) की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। 

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चार महीने बाद मुंबई इंडियंस की ओर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें