Kagiso Rabada eligible to play after serving doping suspension available for GT vs MI IPL 2025 Match रबाडा पर लगा बैन हुआ समाप्त, क्या IPL 2025 में फिर खेलेगा धाकड़ गेंदबाज? WTC वाली टेंशन तो हुई दूर, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kagiso Rabada eligible to play after serving doping suspension available for GT vs MI IPL 2025 Match

रबाडा पर लगा बैन हुआ समाप्त, क्या IPL 2025 में फिर खेलेगा धाकड़ गेंदबाज? WTC वाली टेंशन तो हुई दूर

धाकड़ गेंदबाज कगिसो रबाडा पर लगा बैन समाप्त हो गया है। वह आईपीएल 2025 में फिर से खेलने के लिए उपलब्ध हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल वाली टेंशन भी दूर हो गई है।

भाषा Mon, 5 May 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
रबाडा पर लगा बैन हुआ समाप्त, क्या IPL 2025 में फिर खेलेगा धाकड़ गेंदबाज? WTC वाली टेंशन तो हुई दूर

मनोरंजन के लिए प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने के कारण अस्थायी निलंबन झेल रहे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ‘ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम’ पूरा करने के बाद अब आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (जीटी) के लिए खेलने को उपलब्ध हैं। दक्षिण अफ्रीका ड्रगरहित खेल संस्थान के एक बयान के अनुसार रबाडा अब मैदान पर उतर सकते हैं। रबाडा निलंबन पूरा करके गुजरात टीम से जुड़ चुके हैं। गुजरात का सामना मंगलवार को मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा।

तीस वर्ष के रबाडा को जनवरी में एसए20 के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। अब निलंबन हटने से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल भी खेल सकेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रबाडा प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए थे और उन्हें एक अप्रैल 2025 को इसके बारे में सूचित कर दिया गया था। उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया और वह तुरंत भारत से दक्षिण अफ्रीका लौट आए।’’

ये भी पढ़ें:VIDEO: कोहली के 'घाव' को 8वीं बार कुरेदा गया, मैदान पर यूं निकाला गुस्सा

इसमें कहा गया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका डोपिंग निरोधक नियमों के अनुसार खिलाड़ी को ड्रग सेवन उपचार कार्यक्रम पूरा करने की पेशकश की गई थी।’’ इसमें आगे कहा गया ,‘‘ उपचार कार्यक्रम के दो सत्र रबाडा ने संतोषजनक ढंग से पूरे किये जिससे उन पर लगा निलंबन हटाया गया। वह एक महीने निलंबन झेल चुके हैं और अब खेल में लौट सकते हैं।’’ कोकीन, हेरोइन , एमडीएमए और गांजा उन पदार्थों में से है जिनके लिए रबाडा पर निलंबन लगाया गया था।

ये भी पढ़ें:GT ने घर में घुसकर किया KKR का शिकार, इन पांच दिग्गजों ने छुड़ाए छक्के

इसके लिए अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लगाया जाता है लेकिन खिलाड़ी अगर साबित कर दे कि यह स्पर्धा से बाहर हुआ है और प्रदर्शन में सुधार के लिए नहीं है तो प्रतिबंध घटाकर तीन महीने का किया जा सकता है। वह उपचार कार्यक्रम में भाग लेने को राजी हो जाए तो इसे घटाकर एक महीने का किया जा सकता है।’’ रबाडा आईपीएल में दो मैच खेलने के बाद ही चले गए थे। उन्हें गुजरात टीम ने दस करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़ें:भारत की वजह से लॉर्ड्स झेलेगा इतने करोड़ का नुकसान, WTC फाइनल पर हैरतअंगेज दावा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने रबाडा के डोप टेस्ट में नाकाम रहने के मामले में पारदर्शिता के अभाव की आलोचना करते हुए कहा था कि इस मामले से जुड़े अधिकारियों को पूरा खुलासा करना चाहिए। पेन ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘यह अजीब है। मुझे यह पसंद नहीं है। इस तरह से बात छिपाने की क्या जरूरत है क्योंकि यह निजी मामला नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी पेशेवर खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के दौरान इस तरह के पदार्थ का सेवन किया है तो यह निजी मसला नहीं है। इसका मतलब है कि आपने अनुबंध तोड़ा है। यह निजी मसला नहीं है।’’

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |