Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Harshit Rana creates unique record with T20I debut mid match this happened for the first time in T20I

हर्षित राणा के नाम नायाब रिकॉर्ड, बीच मैच में मिला डेब्यू का मौका; T20I में पहली बार हुआ ऐसा

  • ऐसा नहीं है कि क्रिकेट के इतिहास की यह पहली घटना है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कई बार हुआ है जब कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में आए खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया हो, मगर T20I में ऐसा पहली बार हुआ है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 Feb 2025 07:56 AM
share Share
Follow Us on
हर्षित राणा के नाम नायाब रिकॉर्ड, बीच मैच में मिला डेब्यू का मौका; T20I में पहली बार हुआ ऐसा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ बीच मैच में डेब्यू कर नायाब रिकॉर्ड बना दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 पुणे में खेला गया। इस मैच शिवम दुबे के चोटिल होने के बाद हर्षित राणा को बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट खेलने का मौका मिला। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद दुबे के हेलमेट पर लग गई थी। जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो दुबे की जगह राणा मैदान पर आए। हर्षित राणा ने मैदान पर उतरते ही एक यूनीक रिकॉर्ड बनाया। वह T20I में बतौर कन्कशन सबस्टीट्यूट डेब्यू करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:दुबे के कन्कशन सब पर बवाल, राणा को क्यों मिला मौका? जानें क्या कहते हैं नियम

ऐसा नहीं है कि क्रिकेट के इतिहास की यह पहली घटना है। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कई बार हुआ है जब कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में आए खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया हो, मगर T20I में ऐसा पहली बार हुआ है।

कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

ब्रायन मुदजिंगन्यामा Test, वर्सेस श्रीलंका - हरारे 2020

नील रॉक ODI, वर्सेस वेस्टइंडीज - किंग्स्टन 2022

खाया ज़ोंडो Test, वर्सेस बांग्लादेश - गकेबरहा 2022

मैट पार्किंसन Test, वर्सेस न्यूजीलैंड - लॉर्ड्स 2022

कामरान गुलाम ODI, वर्सेस न्यूजीलैंड - कराची 2023

बहिर शाह Test, वर्सेस बांग्लादेश - मीरपुर 2023

हर्षित राणा T20I, वर्सेस इंग्लैंड पुणे 2025

ये भी पढ़ें:घर पर भारत की बादशाहत कायम, लगातार 17वीं सीरीज पर किया कब्जा

कैसा रहा इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा T20I

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के अर्धशतकों की मदद से 181 रन बोर्ड पर लगाए। टीम इंडिया की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तो खाता भी नहीं खोल पाए थे, वहीं संजू सैमसन ने भी 1 रन बनाया था। एक समय पर भारत 79 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुका था। तब हार्दिक और दुबे ने 53-53 रनों की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।

182 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत दमदार रही थी। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 62 रन बोर्ड पर टांग दिए थे, मगर जैसे ही स्पिनर्स अटैक पर आए मेहमान टीम बैकफुट पर खिसकती चली गई। वहीं रही सही कसर हर्षित राणा ने तीन विकेट लेकर पूरी कर दी। इंग्लैंड पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाया और 19.4 ओवर में पूरी टीम 166 के स्कोर पर सिमट गई। दुबे को उनकी लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें