Notification Icon
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ENG vs SL Highlights Dinesh Chandimal returns to the field from hospital Sri Lanka in danger of defeat

ENG vs SL: दिनेश चांदीमल की हॉस्पिटल से मैदान पर वापसी, श्रीलंका पर मंडराया हार का खतरा

  • चोटिल दिनेश चांदिमल की मैदान पर वापसी हो गई है। हालांकि इसके बावजूद श्रीलंका पर हार का खतरा मंडरा रहा है। मेहमान टीम इंग्लैंड से 82 रन आगे हैं, मगर दूसरी पारी में उनके हाथ में 4 ही विकेट बाकी है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 Aug 2024 02:12 AM
share Share

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान टीम ने अपना शिकंजा मजबूत कर रखा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं और वह इंग्लैंड से 82 रन आगे हैं। तीसरे दिन मार्क वुड की आग उगलती गेंद पर चोटिल होने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चांदिमल को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था, मगर अब उनकी मैदान पर वापसी हो गई है जिसके बाद मेहमान टीम ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी। हालांकि श्रीलंका पर हार का खतरा मंडरा रहा है, इंग्लैंड की नजरें चौथे दिन ही मैच खत्म करने पर होगी।

ये भी पढ़े:ये-वो...रोहित की अधूरी बातों को कैसे समझती है टीम? श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड छह विकेट पर 259 रन से की थी। जेमी स्मिथ (111) के पहले टेस्ट शतक के दम पर टीम 358 रन बनाने में कामयाब रही। श्रीलंका की पहली पारी 236 रन पर सिमटी थी। बेन फॉक्स और जॉनी बेयरस्टो जैसे अनुभवी नामों की जगह टीम में जगह पाने वाले 24 साल के स्मिथ ने अपने चयन को सही साबित किया। उन्होंने विकेट के पीछे अपने काम से प्रभावित करने के साथ बल्ले से भी बेहतरीन योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट सीरीज में 3-0 की जीत के दौरान 70 और 95 रन की पारी खेलने वाले स्मिथ ने अपने चौथे टेस्ट में इस फॉर्मेट का पहला शतक जड़ा। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ सूझबूझ दिखाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 148 गेंद की पारी में एक छक्का और आठ चौके लाये।

ये भी पढ़े:15 रुपए में भी नहीं बिकी PAK vs BAN मैच की टिकट? अब PCB ने किया हैरतअंगेज ऐलान

इंग्लैंड ने पहली पारी के बाद 122 रनों की बढ़त हासिल की थी।

दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही। निशान मदुष्का और कुसल मेंडिस खाता भी नहीं खोल पाए और श्रीलंका ने 1 रन पर ही अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद एंजलो मैथ्यू ने 65 तो कामिंडू मेंडिस ने 56* रन की पारी खेल टीम को जरूर संभाला। मगर जैसे ही चांदिमल चोटिल हुए तो श्रीलंका को बड़ा झटका लगा।

अच्छी खबर यह है कि चांदिमल के हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है और वह वापस बल्लेबाजी करने के लिए आ गए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चादिमल 20 के निजी स्कोर पर कामिंडू मेंडिस के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें