Hindi Newsकरियर न्यूज़Happy Teachers Day 5 September 2023: Guru par dohe teachers day shayari in hindi blessings of guru

Happy Teachers' Day : शिक्षक दिवस आज, इन पंक्तियों से लें गुरु का आशीर्वाद

प्राचाीन भारतीय समाज में गुरु का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। मां को इंसान का पहला गुरु माना गया है। तो निर्गुण उपासक संत कबीर दास जी ने गुरु को भगवान से भी बढ़कर बताया है।

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 5 Sep 2023 04:14 AM
share Share

Happy Teachers' Day : देशभर के सभी स्कूल-कॉलेजों में आज  5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयती पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस प्राचीन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा और मजबूती प्रदान करता है। प्राचाीन भारतीय समाज में गुरु का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। मां को इंसान का पहला गुरु माना गया है। तो निर्गुण उपासक संत कबीर दास जी ने गुरु को भगवान से भी बढ़कर बताया है। वहीं गुरु के महत्व को दर्शाती महाभारत में एकलव्य की कहानी का भी अनूठा स्थान है। शिक्षक दिवस 2023 के मौके पर हम आपके लिए चुनिंदा पंक्तियां लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक स्टेटस या पोस्ट में लगाकर अपने दोस्तों शुभकामनाएं दे सकते हैं-


सब धरती कागद करूं, लिखनी सब बनराय,
सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाए।
-Happy Teachers' Day

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी डांट से, कभी प्यार से,
जीवन जीना हमें सिखाते...!!
-Happy Teachers' Day


गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोक्ष। 
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटैं न दोष।।

गुरु को सिर राखिए, चलिए आज्ञा माहिं,
कहैं कबीर ता दास को, तीनों तोक भय नाहिं।।


गुरु बिना ज्ञान कहां,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां।
गुरु ने दी शिक्षा जहां,
उठी शिष्टाचर की मूरत वहां।

गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान,
तीन लोक की संपदा, सो गुरु दीन्हीं दान।

गुरु का स्थान सबसे ऊंचा
गुरु बिन कोई ना दूजा
गुरु करे सबकी नैया पार
गुरु की महिमा सबसे अपार
Happy Teachers' Day

अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योत जलाई है
आप संग रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम,
तो अपने ही हमें सही राह दिखाई है
Happy Teachers' Day

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें