Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़CTET Admit Card 2024 CBSE will soon release admit card for CTET exam 2024 on ctet nic in check here admit card

CTET Admit Card 2024: CBSE जल्द करेगा CTET के लिए एडमिट कार्ड रिलीज, इस वेबसाइट पर करें चेक

सीबीएसई जल्द ही CTET परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। CTET की परीक्षा 7 जुलाई को होगी।

Prachi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 3 July 2024 09:18 AM
share Share

अगर आप CTET के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए एडमिट कार्ड रिलीज करने वाला है। CBSE हमेशा हो परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड रिलीज करती है। इसलिए ऐसा अनुमान है कि एडमिट जल्द ही जारी किया जाएगा, क्योंकि CTET 2024 की परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को होने वाली है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें- 
1.    सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। 
2.    अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘CTET परीक्षा एडमिट कार्ड 2024’ पर क्लिक करना होगा।
3.    अब आपको लॉग इन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालनी होगी। 
4.    अब आपको सारी डिटेल्स डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5.    अब आप की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6.    अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
7.    परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए। 

आपको बता दें कि CTET की परीक्षा पूरे देश के 136 शहरों में 20 भाषाओं में 7 जुलाई को होगी। CTET में उम्मीदवारों को दो पेपर देने होंगे। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो पहली कक्षा से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। पेपर- 2, उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो छठी कक्षा से आठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाएंगे। प्रत्येक पेपर का कुल अंक 150 होगा। सीबीएसई ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहरों की जानकारी पहले ही जारी कर दी है। 

एडमिट कार्ड पर लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें- 
1.    उम्मीदवार का नाम 
2.    उम्मीदवार की जन्म तारीख 
3.    रजिस्ट्रेशन नंबर 
4.    एप्लीकेशन नंबर 
5.    रोल नंबर 
6.    लिंग 
7.    परीक्षा सेंटर का पता 
8.    परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय 
9.    गेट बंद होने का समय 
10.    परीक्षा का समय 
11.    उम्मीदवार के हस्ताक्षर/सिग्नेचर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें