Notification Icon
Hindi Newsकरियर न्यूज़Army Agniveer Rally Dates: rajasthan and maharashtra agniveer bharti rally venue changed join indian army

Army Agniveer Rally : राजस्थान और महाराष्ट्र अग्निवीर भर्ती रैली की जगहें बदलीं, पढ़ें जरूरी नोटिस

राजस्थान अग्निवीर रैली के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। अलवर ,भरतपुर और धौलपुर के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली अब अलवर जिले के बहरोड़ तहसील में अनंतपुरा स्थित सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में होगी

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 Sep 2022 12:30 PM
share Share

Army Agniveer Rally : राजस्थान और महाराष्ट्र की अग्निवीर भर्ती रैली के कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया है। ये बदलाव तिथियों में नहीं बल्कि जगहों में किया गया है। अलवर ,भरतपुर और धौलपुर के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली अब अलवर जिले के बहरोड़ तहसील में अनंतपुरा स्थित सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगी।  ARO अलवर ने रैली की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया है। रैली पहले की तरह 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 तक होगी। राजस्थान के अन्य जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

महाराष्ट्र में एआरओ नागपुर ने भी अपनी अग्नवीर भर्ती रैली का स्थान परिवर्तन किया है। ये भर्ती रैली अब नागपुर जिले के कोराड़ी रोड, मनकापुर में डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगी। रैली पहले की तरह 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच ही होगी। एआरओ ने कहा कि उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी जरूर चेक कर लें। 

राजस्थान की अन्य अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल
रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जयपुर
रैली भर्ती का स्थान- जयपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- जयपुर,सीकर

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- कोटा
रैली भर्ती का स्थान- कोटा
रैली भर्ती का शेड्यूल- 1 नवंबर से 14 नवंबर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- कोटा, अजमेर,बूंदी भीलवाड़ा, टोंक, दौसा,करौली,सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़,बारां, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, डूंगरगढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, झालावाड़

रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जोधपुर
रैली भर्ती का स्थान- जोधपुर
रैली भर्ती का शेड्यूल- 28 नवंबर से 12 दिसम्बर 2022
रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- सिरोही, बाड़मेर,जैसलमेर, जोधपुर,नागौर, जालौर

आर्मी अग्निवीरों में जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी। भारतीय सेना में पहले चरण में 25000 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इनकी भर्ती चार साल के लिए होगी। चार साल के बाद 25 फीसदी को ही परमानेंट किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें