Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB ALP Result 2024 CBT 1 expected at at rrbcdg.gov.in how to download result when release

RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार, इस तरीके से कर सकेंगे चेक

  • RRB ALP CBT 1 results 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है। अगर आप भी आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे तो आपके अपना रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जाकर दौरान कर सकेंगे।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 21 Jan 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट का इंतजार, इस तरीके से कर सकेंगे चेक

RRB alp result 2024 cbt 1 sarkari result: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP) रिजल्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभी तक असिस्टेंट लोकों पायलट कर रिजल्ट जारी नहीं किया है। अगर आप भी आरआरबी एएलपी परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे तो आपके अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर दौरान कर सकेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि आरआरबी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 18,799 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए देशभर के 346 केंद्रों पर 22.5 लाख युवाओं के लिए सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित की थी। यह 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।

आरआरबी एएलपी सिलेक्शन प्रक्रिया-

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती 5 चरणों में होती है।

1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1)

2. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2)

3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

5. मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)

सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षण में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। इसके अलावा, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में नेगेटिव मार्किंग का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आयु सीमा क्राइटेरिया बदला, वैकेंसी भी बढ़ी
ये भी पढ़ें:RRB : रेलवे में TGT, PGT समेत 1036 भर्ती के आवेदन आज से, TET CTET व BEd के लिए अ

RRB ALP CBT 1 Results 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RRB ALP CBT 1 (CEN 01/2024) Result’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आ अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए.

6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें