Hindi Newsकरियर न्यूज़RPSC RAS Mains Score Card 2025 OUT at rpsc.rajasthan.gov.in here direct download link

RPSC RAS Mains Score Card 2025 OUT: आरपीएससी आरएएस मेंस 2023 स्कोरकार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

  • RPSC RAS Mains score card 2025: आरपीएससी आरएएस मेंस 2023 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 March 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
RPSC RAS Mains Score Card 2025 OUT: आरपीएससी आरएएस मेंस 2023 स्कोरकार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, Direct Link

RPSC RAS Mains 2023 Marks Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 26 मार्च 2025 को आरएएस मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम का स्कोरकार्ड (RAS Mains Score Card 2025) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आरएएस मेंस मार्क्स चेक करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करना होगा।

RPSC RAS Mains 2023 Score Card Direct Pdf Download Link

RPSC RAS Mains 2023 Score Card: आरपीएससी आरएएस मेंस स्कोरकार्ड 2023 कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको RPSC RAS Mains 2023 Marks लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

5. इसके बाद आप आरपीएससी आरएएस मेंस स्कोरकार्ड 2023 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

6. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

RPSC RAS Mains Scorecard 2023: आरपीएससी आरएएस मेंस 2023 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. उम्मीदवार का नाम

2. उम्मीदवार की जन्मतिथि

3. उम्मीदवार का रोल नंबर

4. उम्मीदवार के माता-पिता का नाम

5. परीक्षा का नाम

6. परीक्षा में प्राप्त अंक

7. परीक्षा के कुल अंक

8. परीक्षा का पासिंग स्टेटस

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान स्टेट एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम की मेंस परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 905 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 424 पद राज्य सेवा के हैं और 481 पद अधीनस्थ सेवा के लिए तय किए गए हैं। मेंस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू राउंड और मौखिक टेस्ट में शामिल होना होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें