Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Interesting fact Fluent English is not a sign of being rich Pakistanis are 6 times faster in speaking than Indians

रोचक तथ्य: फर्राटेदार अंग्रेजी अमीर होने की नहीं है निशानी, बोलने में भारतीयों से 6 गुना तेज हैं पाकिस्तानी

Interesting Fact: धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले लोग हैं। यहां केवल 0.5 फीसद लोग ही ऐसा कर पाते हैं, फिर भी यह देश दुनिया की दूसरी आर्थिक महाशक्ति है। तंगहाल पाकिस्तानी भारतीयों से 6 गुना तेज हैं।

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 9 Nov 2023 05:00 AM
share Share
पर्सनल लोन

भारत में भाषा के बारे में लोग कहते हैं कि अंग्रेजी व्यापार के लिए, हिन्दी व्यवहार के लिए और मातृभाषा का प्रयोग संस्कार के लिए करने चाहिए। अंग्रेजी को सफलता की गारंटी मानने वालों के लिए यह रोचक तथ्य उनकी आंखें खोल देगा। दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका में भी सभी लोग फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोलते। यही हाल उस देश, जहां अंग्रेजी पैदा हुई उसकी भी है। यूके की भी सौ फीसद आबादी फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पाती।

वहीं, दूसरी आर्थिक महाशक्ति चीन में सबसे कम अंग्रेजी बोली जाती है। तंगहाल पाकिस्तान के लोग सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के लोगों से अधिक फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। जबकि, बारबाडोस और जिब्राल्टर जैसे छोटे देश में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 100 पर्सेंट हैं।

धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाली जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से दुनिया में सबसे कम चीन में धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वाले लोग हैं। यहां केवल 0.5 फीसद लोग ही ऐसा कर पाते हैं, फिर भी यह देश दुनिया की दूसरी आर्थिक महाशक्ति है।

क्रिस्टल, यूरोबैरोमीटर, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो, मिक्रोजेंसस, ब्रिटिश काउंसिल और ईएफ जनगणना आदि के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या की केवल 10.5% लोग ही फर्राटेदार अंगेजी बोल पाते हैं। जबकि, हमारे पड़ोस बांग्लादेश में 12% लोग ऐसा कर पाते हैं।  इस मामले में तंगहाल पाकिस्तान बांग्लादेश और भारत से बहुत आगे है। पाकिस्तान की 49 से 58% जनता फर्राटेदार अंग्रेजी झाड़ती है।

आइए देखें जनसंख्या के हिसाब से धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने वालों का प्रतिशत

  • चीन - 0.5%
  • ब्राजील - 5%
  • रूस - 5%
  • अर्जेंटीना - 6.52%
  • भारत - 10.5%
  • बांग्लादेश - 12%
  • मेक्सिको - 12.9%
  • तुर्की - 17%
  • स्पेन - 22%
  • दक्षिण अफ्रीका - 31%
  • इटली - 34%
  • पाकिस्तान - 49-58%
  • ग्रीस - 51%
  • नाइजीरिया - 53~60%
  • जर्मनी - 56%
  • फ्रांस - 57%
  • फिलीपींस - 58%
  • बेल्जियम - 60%
  • ऑस्ट्रिया - 73%
  • फिनलैंड - 75%
  • कनाडा - 83%
  • डेनमार्क - 86%
  • स्वीडन - 89%
  • नॉर्वे - 90%
  • ऑस्ट्रेलिया - 92.8%
  • यूएसए - 95.5%
  • सिंगापुर - 96.43%
  • न्यूजीलैंड - 97.82%
  • यूके - 98.3%
  • आयरलैंड - 98.37%
  • बारबाडोस - 100%
  • जिब्राल्टर - 100%

स्रोत: World of Statistics

 बजट 2024 जानेंHindi News  ,  Business News की लेटेस्ट खबरें, इनकम टैक्स स्लैब Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

अगला लेखऐप पर पढ़ें